Home » एडुस्किल्स फाउंडेशन, एआईसीटीई ने वर्चुअल इंटर्नशिप पूरी करने का एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स बनाया

एडुस्किल्स फाउंडेशन, एआईसीटीई ने वर्चुअल इंटर्नशिप पूरी करने का एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स बनाया

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली। शिक्षा मंत्रालय ने नवंबर 2021 में एआइसीटीई के सहयोग से एडुस्किल्स फाउंडेशन के साथ एमओयू साइन किए थे जिसके तहत 2025 तक 1 मिलियन वर्चुअल इंटर्नशिप प्रदान करने का लक्ष्य था। 2 वर्षों के अंदर 1,82,262 छात्रों ने 9 कॉर्पोरेट्स द्वारा समर्थित कई विशेष उद्योग कौशलों पर सफलतापूर्वक एआईसीटीई-एडुस्किल्स वर्चुअल इंटर्नशिप को पूरा किया है। इसमें विशिष्टता यह है कि इनमें 40 फीसदी से अधिक महिला स्टूडेंट्स हैं और 45 फीसदी आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से संबंधित छात्र हैं।

इस उपलब्धि ने एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में एक नया रिकॉर्ड बनाते हुए नाम दर्ज कराया है। जिसे 2 साल की अवधि के भीतर पूरी की गई सर्वाधिक इंटर्नशिप के रूप में मान्यता दी गई है। इस उत्सव के मौके पर दो प्रसिद्ध कंपनियों गूगल और बेंटले सिस्टम को उपलब्ध इंटर्नशिप अवसरों के स्पेक्ट्रम को व्यापक बनाने के लिए पेश किया गया। इन नए शुरू किए गए इंटर्नशिप में एंड्रॉइड डेवलपर और मशीन लर्निंग के साथ टेन्सरफ्लो वर्चुअल इंटर्नशिप, डेवलपर्स के लिए त्रशशद्दद्यद्ग द्वारा सुविधा और स्ञ्ज्र्रष्ठ के साथ स्ट्रक्चरल विश्लेषण शामिल हैं।

प्रो वर्चुअल इंटर्नशिप बेंटले एजुकेशन के समर्थन से सिविल इंजीनियरिंग छात्रों के लिए तैयार किया गया है। एआईसीटीई चेयरमैन प्रोफेसर टी.जी. सीताराम ने नई दिल्ली में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस कार्यक्रम में हृश्वस्नञ्ज चेयरमैन प्रोफेसर अनिल डी. सहस्रबुद्धे, एआईसीटीई चीफ कॉर्डिनेटर ऑफिसर श्री बुद्धा चंद्रशेखर, एआईसीटीई सहायक निदेशक श्री बीएम तिवारी, अकादमिक प्रोग्राम डायरेक्टर श्री मोहित ब्रैडू, ्रक्क्रष्ट शद्घ क्चद्गठ्ठह्लद्यद्ग4 स्4ह्यह्लद्गद्वह्य आकांक्षा राय शर्मा, टेक्निकल प्रोग्राम मैनेजर फॉर इंडिया और साउथ एशिया एडब्ल्यूएस अकादमी श्री देवी सरन सैनी, प्रिंसीपल क्लाइंट एंगेजमेंट मैनेजर माइक्रोचिप टेक्नोलॉजी और एडुस्किल्स फाउंडेशन सीईओ डॉ. शुभजीत जगदेव सहित एआईसीटीई के अन्य अधिकारी शामिल हुए। एडुस्किल्स फाउंडेशन तेजी से उभरते गैर-लाभकारी संगठनों में से एक है, एडुस्किल्स 12 कॉरपोरेट्स का क्षेत्रीय भागीदार है, जो पूरे भारत में हमारे तकनीकी छात्रों को ऐसे उद्योग कौशल तक पहुंच प्रदान कर रहा है। भारत के 22 राज्यों में लगभग 900+ सदस्य संस्थानों के संकायों और छात्रों को कौशल कार्यक्रम प्रदान करने के लिए एडुस्किल्स ने कई राज्य सरकारों/कौशल विभागों/संबद्ध विश्वविद्यालयों के साथ समझौता किया है।

एआईसीटीई चेयरमैन प्रो. टी.जी. सीताराम ने कार्यक्रम में कहा कि वह बेंटले द्वारा प्रैक्टिकल सिविल इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों की शुरूआत से खुश हैं। उन्होंने कहा, शिक्षा सशक्तिकरण का मूल आधार है। और एडुस्किल्स फाउंडेशन और एआईसीटीई के बीच सहयोग ने महत्वाकांक्षी छात्रों के लिए अवसर का मार्ग रोशन किया है। टूटे हुए रिकॉर्ड और हासिल किए गए मील के पत्थर वर्चुअल इंटर्नशिप के परिवर्तनकारी प्रभाव के प्रमाण के रूप में खड़े हैं। गूगल और बेंटले सिस्टम्स के साथ हम व्यापक होते जाएंगे, हम न केवल शिक्षा को फिर से परिभाषित करते हैं बल्कि भारत के भविष्य के निर्माताओं को भी सशक्त बनाते हैं। हमें आगे भी संवाद के स्रोत को भरने, सीमाओं को तोडऩे और हर छात्र में निहित असीमित क्षमता को अनलॉक करने का काम जारी रखना चाहिए।
००

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More