नई दिल्ली दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 50 रुपये की तेजी के साथ 59,300 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 59,250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
हालांकि, चांदी 73,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा कि रुपये में कमजोरी और निवेशकों के बीच जोखिम से बचने की धारणा के बीच सोने में थोड़ी तेजी रही।