कोलकाता। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने पश्चिम बंगाल के हावड़ा में आयोजित भाजपा के दो दिवसीय क्षेत्रीय पंचायती राज परिषद् के बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का स्वागत किया और क्षेत्रीय पंचायती राज परिषद् को संबोधित किया। नड्डा ने बताया कि इस वर्ष तीन ग्रुपों में क्षेत्रीय पंचायती राज परिषद के आयोजन किये जा रहे हैं। पिछले दिनों सूरजकुंड (हरियाणा) में 7-8 अगस्त तक चलने वाली क्षेत्रीय पंचायतीराज परिषद् में 182 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इसमें उत्तर भारत के सारे राज्यों के जिला परिषद् के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और नगर परिषद् के अध्यक्ष शामिल हुए थे। इसी तरह आज से हावड़ा (पश्चिम बंगाल) में दो दिवसीय क्षेत्रीय पंचायती राज परिषद का अयोजन किया जा रहा है जहां पूर्वी भारत एवं पूर्वोत्तर राज्यों के जिला परिषद के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, नगर परिषद् के अध्यक्ष शामिल हुए। इस कार्यक्रम में कुल 134 प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं।
क्षेत्रीय पंचायतीराज परिषद की तीसरी बैठक में पश्चिम भारत, मध्य भारत और दक्षिण भारत के जिला परिषद, नगर परिषद आदि के प्रतिनिधि शामिल होंगे। इसमें भी बड़ी संख्या में प्रतिनिधि शामिल होंगे।जेपी नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जारी केंद्र सरकार की गरीब कल्याणकारी योजनाओं ने भारत को बहुत ताकत दी है। आज भारत की गरीबी 22 प्रतिशत से घटकर 10 प्रतिशत हो गयी है और अति गरीबी एक प्रतिशत से कम के स्तर पर है। यह आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की दूरगामी नीतियों से ही संभव हुआ है। इससे गांव, गरीब, किसान, दलित, पीडि़त, शोषित, वंचित, पिछड़े, आदिवासी, युवा एवं महिलाओं का सशक्तिकरण हुआ है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 80 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज दिया जा रहा है। इन सब योजनाओं के बल पर हाल में 13.5 करोड़ लोग गरीबी रेखा से निकले हैं। नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना से अबत क लगभग 4 करोड़ आवास दिए गए हैं। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना से गरीबों को लाभान्वित किया गया है।
जल जीवन मिशन के तहत हर घर में नल पहुंचाया जा रहा है। स्वामित्व योजना के तहत गांव के गरीबों को स्वामित्व मिल रहा है। स्वच्छता अभियान के माध्यम से महिलाओं के सम्मान को सर्वोपरी स्थान दिया गया है। स्वच्छता अभियान के तहत 11 लाख शौचालय बनाए गए हैं। नड्डा ने कहा कि पंचायती राज संस्थान में जिला परिषद में निर्वाचित जन प्रतिनिधियों की जिम्मेवारी और बढ़ जाती है। जन कल्याण की योजनाओं का अंतिम व्यक्ति तक लाभ मिल सके और एक भी व्यक्ति इन सुविधाओं से वंचित न रहे, इसे सुनिश्चित करना हम सब की जिम्मेदारी है। हमने अगस्त क्रांति के दिन 9 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोद के नेतृत्व में ‘भ्रष्टाचार- क्विट इंडिया, परिवारवाद- क्विट इंडिया, तुष्टिकरण- क्विट इंडियाÓ का संकल्प लिया है। हम इस संकल्प को आगे बढ़ाएंगे और देश से भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टिकरण की राजनीति को परास्त करके रहेंगे।
जेपी नड्डा ने कहा कि पार्टी हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाएगी। भारत के विभाजन के कारण अपनी जान गंवाने वाले और अपनी जड़ों से विस्थापित होने वाले सभी लोगों को श्रद्धांजलि के रूप में सरकार ने हर साल 14 अगस्त को उनके बलिदान को याद करने के लिए विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाने का फैसला किया था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोद ने स्वयं इसकी घोषणा की थी। नड्डा ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सभी देशवासियों से अपने-अपने घरों पर 13 अगस्त से 15 अगस्त के बीच तिरंगा लगाने का आग्रह किया है। पार्टी नेता एवं कार्यकर्ता 11 से 13 अगस्त तक बूथ स्तर तक प्रभात फेरी निकालेंगे। इसमें पार्टी के सभी कार्यकर्ता अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे।
00