Home » पुष्पा 2 से फहद फासिल की पहली झलक जारी, दिखा धांसू अवतार

पुष्पा 2 से फहद फासिल की पहली झलक जारी, दिखा धांसू अवतार

by Bhupendra Sahu

सुकुमार के निर्देशन में बनी पुष्पा: द राइज की आपार सफलता के बाद से ही प्रशंसक फिल्म की अगली किस्त पुष्पा 2 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह भारतीय सिनेमा की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। अब निर्माताओं ने पुष्पा 2 से अभिनेता फहद फासिल का पहला लुक जारी कर दिया है, जिसमें वह धांसू अवतार में नजर आ रहे हैं।पुष्पा 2 में फासिल एसपी शेखावत की भूमिका को दोहराएंगे। पुष्पा में आखिरी सीन में फहाद और अल्लू अर्जुन (पुष्पा राज) को आमने-सामने देखा गया था। भंवर सिंह की आंखों में भड़क रही ज्वाला साफ दिख रही थी। उस समय तो वो कुछ नहीं कर पाया, लेकिन अब पुष्पा 2 में बदला लेने के लिए वो पूरी तरह तैयार हैं। पुष्पा में अपने हरियाणवी अंदाज से उन्होंने हर किसी को हैरान कर दिया था।

माइथ्री ने अपने आधिकारिक ट्विटर पर पुष्पा 2 से फहद की पहली झलक साझा की है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, टीम पुष्पा 2: द रूल बेहद प्रतिभाशाली फहद फासिल को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं देती है। भंवर सिंह शेखावत सर प्रतिशोध के साथ बड़े पर्दे पर वापस आएंगे। ख़बरों की माने तो इस बार फहाद फासिल अल्लू अर्जुन को पहले से ज्यादा परेशान करते हुए नजऱ आएंगे। वही फहाद के लुक और किरदार को पहले से ज्यादा बोल्ड बनाया जा रहा है जो काफी अग्रेशन में रहने वाला हैं।

पुष्पा 2 में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। पुष्पा 2021 को रिलीज हुई थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर 350 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

हर किसी के मन में यही सवाल है कि आखिर पुष्पा 2 कब रिलीज होगी? तो बता दें कि सेकंड पार्ट पुष्पा: द रूल इस समय प्रोडक्शन फेज में है। फिल्म लगभग पूरी होने वाली है। फिल्म इस साल के आखिरी में या फिर अगले साल की शुरुआत में रिलीज हो सकती है।
००

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More