रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से पहले बड़ स्तर पर अफसरों के तबादले किए जा रहे हैं। सभी विभागों में फेरबदल चल रहा है। इसी कड़ी में बड़े पैमाने पर तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों का तबादला किया गया है।
राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग छग शासन ने शनिवार देर रात आदेश जारी करते हुए 77 तहसीलदारों और 132 नायब तहसीलदारों का ट्रांसफर कर दिया दिया है।
इससे पहले आईएएस और आईपीएस सहित राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों का भी तबादला किया गया था।