लखनऊ । बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने बुधवार को कहा कि उनकी पार्टी न तो 26 सदस्यीय ‘इंडियाÓ गठबंधन में शामिल होगी और न ही 39 सदस्यीय एनडीए के साथ जाएगी। उन्होंने कहा कि वह दोनों गठबंधनों से समान दूरी बनाए रखेंगी और आगामी लोकसभा चुनाव अपने दम पर लड़ेंगी। उन्होंने एक वीडियो बयान में कहा, चूंकि लोकसभा चुनाव नजदीक है, हमारी तैयारियां जोरों पर चल रही हैं और हम देश भर में बैठकें भी कर रहे हैं।
मायावती ने कहा कि एकतरफ सत्ता पक्ष हृष्ठ्र अपनी पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने की दलीलें दे रही है तो दूसरी तरफ विपक्षी गठबंधन सत्ताधारी को मात देने के लिए कार्य कर रही है और इसमें क्चस्क्क भी पीछे नहीं है।
क्चस्क्क प्रमुख ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने जैसी जातिवादी और पूंजीवादी सोच रखने वाली पार्टी के साथ गठबंधन करके फिर से सत्ता में आने की सोच रख रही है। साथ ही हृष्ठ्र फिर से सत्ता में आने का दावा ठोक रही है। उन्होंने कहा कि लेकिन इनकी कार्यशैली यही बताती है कि इनकी नीति और सोच लगभग एक जैसी ही रही है। यही कारण है कि क्चस्क्क ने इनसे दूरी बनाई है। मायावती ने कहा कि हम अकेले चुनाव लड़ेंगे। हम राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना में अपने दम पर चुनाव लड़ेंगे। मायावती ने कहा कि हरियाणा, पंजाब और अन्य राज्यों में हम राज्य के क्षेत्रीय दलों के साथ चुनाव लड़ सकते हैं।
00