नई दिल्ली। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ अनिल कुमार मार्गदर्शन में पूर्व विधायक एवं कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन श्री अनिल भारद्वाज ने बाढ़ पीडि़तों के लिए चल रहे राहत शिविरों का दौरा करके जायजा लिया। श्री भारद्वाज ने प्रदेश कार्यायल में चल रहे कंट्रोल रुम का भी निरीक्षण किया। पूर्व विधायक अनिल भारद्वाज ने कहा कि ने कहा कि दिल्ली में यमुना के समीप चल रहे बाढ़ प्रभावितों की सहायता के लिए पिछले 5-6 दिनों से चल रहे राहत शिविरों में पीडि़तों के लिए दिल्ली सरकार कुछ भी नही कर रही है। दिल्ली सरकार में समन्यव की कमी और कुप्रबंधन के कारण लोग बाढ़ की पीड़ा के साथ-साथ सरकार की अव्यवस्थाओं से अपनी जरुरतों के लिए असहाय और मजबूर महसूस कर रहे है।
प्रदेश कांग्रेस की ओर से यमुना के तटस्थ पांच जिला कांग्रेस कमेटियों में चल रहे राहत शिविरों में बाढ़ प्रभावितों को सुबह की चाय सहित दोपहर और रात का खाना दिया जा रहा है, जिससे लोगों को भोजन के लिए परेशान नही होना पड़ रहा है। कांग्रेस पार्टी राहत शिविरों में पके हुए स्वादिष्ठ भोजन के साथ-साथ पीडि़तों को सूखा राशन भी बांटा जा रहा है। भारद्वाज ने बताया कि बाबरपुर जिला में यमुना पुस्ता के राहत शिविर का पूर्व मंत्री अरविन्दर सिंह और जिला अध्यक्ष जुबैर अहमद ने दौरा करके बाढ़ पीडि़तों के लिए पहुॅचाई जा रही राहत सामग्री, जरुरी वस्तुओं, दवाईयों और भोजन प्रयाप्त मात्रा में मिल रहा है, इसका निरीक्षण किया। बाबरपुर जिला में मजनू का टीला पर चल रहे राहत शिविर का पूर्व विधायक श्री राजेश जैन, जिला अध्यक्ष जावेद मिर्जा, पूर्व निगम पार्षद प्रेरणा सिंह और ठाकुर दास ने दौरा करके जायजा लिया। करावल नगर जिला में चल रहे राहत शिविरों का जिला अध्यक्ष आदर्श भारद्वाज ने भी दौरा करके पीडि़तों को दी जा रही सुविधाओं की समीक्षा की। सभी जिला कांग्रेस कमेटियों में चल रहे राहत शिविरों का दौरा करके श्री अनिल भारद्वाज ने भी जायजा लिया। भारद्वाज ने कहा कि मजनू का टीला में चल रहे राहत शिविर में बाढ़ पीडि़तों के साथ संकटग्रस्त पाकिस्तानी हिन्दुओं जो यहां पर रह रहे है, उनको भी तीनों समय का भोजन वितरित किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि दुर्घटना ग्रस्त लोग जो ट्रोमा सेन्टर में है कांग्रेस कार्यकर्ता उनकी भी हर संभव मदद कर रहे है। मजनू का टीला गुरुद्वारा पर पाकिस्तानी हिन्दु शरणार्थियों को सूखे राशन की किट भी बांटी गई। उन्होंने बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ता राहत शिविरों में रह रहे बाढ़ पीडि़तों को भोजन, कपड़े, दवाईयां सहित हर संभव मदद पहुॅचा रहे है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में जहाँ बाढ़ पीडि़त पेचिश, हैजा, मलेरिया और डेंगू और विभिन्न प्रकार की एलर्जी जैसी वेक्टर जनित बीमारियाँ से ग्रस्त है, सरकार की जिम्मेदारी है कि इनका मौके पर ही इलाज कराए और क्योंकि ये बीमारियां गंदगी और कचरे व शिविरों में पीने योग्य पानी उपलब्ध न होने के कारण फैल रही हैं।
00