बेंगलुरू। भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सविता ने बुधवार को कहा कि उनकी टीम आगामी जर्मनी और स्पेन दौरे को हांगझोउ में होने वाले एशियाई खेलों की तैयारी के मौके के रूप में देख रही है । भारतीय टीम बुधवार को यूरोप रवाना होगी । टीम पहले तीन मैचों की श्रृंखला के लिये जर्मनी जायेगी जहां मेजबान जर्मनी के अलावा चीन से भी खेलना है ।
इसके बाद स्पेन के टेरासा में 25 जुलाई को मेजबान से, 27 जुलाई को दक्षिण अफ्रीका और 28 जुलाई को इंग्लैंड से खेलना है । सविता ने जर्मनी रवाना होने से पहले कहा,” हमें इस दौरे का इंतजार है । एशियाई खेलों से पहले अच्छी टीमों का सामना करने से काफी कुछ सीखने को मिलेगा ।
उन्होंने कहा ,” ये मैच काफी अहम हैं क्योंकि हम एशियाई खेलों की तैयारी कर रहे हैं । पिछले कुछ महीने में हमने अपनी ताकत और कमजोरियों पर काम किया है और हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे । एशियाई खेल चीन के हांगझोउ में 23 सितंबर से आठ अक्टूबर तक खेले जायेंगे ।
0000