Home » मोदी मोदी मंत्रिमंडल का  होगा विस्तार , कई बड़े चेहरे बदले जाएंगे

मोदी मोदी मंत्रिमंडल का  होगा विस्तार , कई बड़े चेहरे बदले जाएंगे

by Bhupendra Sahu

छत्तीसगढ़ से विजय बघेल और बिहार से रविशंकर प्रसाद , चिराग पासवान का नाम लगभग पक्का
नई दिल्ली । केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की मंत्रिमंडल में 12 जुलाई को विस्तार होने की संभावना है सूत्रों की माने तो राष्ट्रपति भवन में शपथ ग्रहण समारोह के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है । सूत्रों की माने तो केंद्रीय मंत्रिमंडल में भारी फेरबदल होने की संभावना है और लगभग 12 बड़े मंत्री बदले जा सकते हैं । भारतीय जनता पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर इस संगठन में भी काफी फेरबदल करेगी और इसी को लेकर माना जा रहा है कि बड़े मंत्रियों को इस्तीफा दिलाकर संगठन में लाया जाएगा जिसका पिछले दिनों देखा गया कि केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी को तेलंगाना राज्य का भाजपा ने उन्हें अपना नया अध्यक्ष बनाया। सूत्रों की माने तो आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव वाले राज्यों से केंद्रीय मंत्रिमंडल में वहां के सांसदों को जगह दी जा सकती है। सूत्रों की माने तो छत्तीसगढ़ से विजय बघेल को केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह दी जा सकती है क्योंकि विजय बघेल किस जाति से आते हैं उस जाति का छत्तीसगढ़ में खासा प्रभाव है। मध्यप्रदेश और राजस्थान से भी केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल करके कुछ नए चेहरों को लाया जा सकता है। बिहार से सूत्रों को माने तो पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद की वापसी हो सकती है और रामविलास लोजपा पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान को भी केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह दी जा सकती है। चुनाव से पहले इस तरह के भारी फेरबदल कोई पहली बार नहीं हो रहा है लेकिन सूत्रों की माने तो केंद्रीय मंत्रिमंडल में बड़े विभाग में फेरबदल किए जा रहे हैं क्योंकि ऐसा माना जा रहा है भूपेंदर यादव और धर्मेंद्र प्रधान संगठन में फिर से वापस आएंगे और चुनाव को लेकर उनके अनुभव का मदद किया जाएगा। सूत्रों की माने तो निर्मला सीतारमण पर भी गाज गिर सकती है लेकिन आगामी कुछ समय से ऐसा देखा गया है कि जो खबर चल रही है उसके ठीक विपरीत मंत्रिमंडल का विस्तार होता है।इस नियुक्ति के बाद कैबिनेट में फेरबदल की चर्चा को और बल मिला गया. अगर ऐसा होता है तो ये 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले पीएम नरेंद्र मोदी का अंतिम कैबिनेट फेरबदल भी हो सकता है। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने 2014 से लेकर अब तक पांच बार बड़े फेरबदल और विस्तार किए हैं। आपको बताते हैं कि बीते 9 साल में कैबिनेट में कब-कब बदलाव किया गया। केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल की संभावना को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। मोदी सरकार के कई मंत्रियों ने बीते 3-4 दिनों में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की है। लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी बीजेपी बीती चार जुलाई को तेलंगाना, पंजाब, झारखंड और आंध्र प्रदेश में प्रदेश अध्यक्ष भी बदले हैं। इनमें सबसे ज्यादा चर्चा तेलंगाना की है जहां केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस नियुक्ति के बाद कैबिनेट में फेरबदल की चर्चा को और बल मिला गया। अगर ऐसा होता है तो ये 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले पीएम नरेंद्र मोदी का अंतिम कैबिनेट फेरबदल भी हो सकता है।नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने 2014 से लेकर अब तक पांच बार बड़े फेरबदल और विस्तार किए हैं।।आपको बताते हैं कि बीते 9 साल में कैबिनेट में कब-कब बदलाव किया गया।

मोदी कैबिनेट का पहला फेरबदल
नरेंद्र मोदी ने 26 मई 2014 को भारत के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली तो उनकी पहली मंत्रिपरिषद में उनके 45 सहयोगी शामिल हुए. इनमें 23 कैबिनेट मंत्री, 10 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और बाकी 12 राज्य मंत्री थे। छह महीने बाद 9 नवंबर 2014 को पीएम मोदी ने पहली बार अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया, जिसमें 21 नए चेहरों को शामिल किया गया।केंद्र सरकार अधिकतम 81 मंत्रियों को शामिल कर सकती है, जो लोकसभा की कुल ताकत का 15त्न है. इस विस्तार में मोदी सरकार ने चार कैबिनेट मंत्रियों, तीन राज्य मंत्रियों (स्वतंत्र प्रभार) और 14 राज्य मंत्रियों को शामिल किया था। जिससे सरकार का कुल आकार 45 से बढ़कर 66 हो गया था।

दूसरी बार 19 नए चेहरे किए शामिल
दो साल बाद 5 जुलाई, 2016 को पीएम ने अपने मंत्रिपरिषद में 19 नए चेहरों को शामिल किया। इस विस्तार से मंत्रिमंडल की संख्या 78 मंत्रियों तक पहुंच गई थी। नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह में सहयोगी दलों से अनुप्रिया पटेल और रामदास अठावले शामिल थे। फेरबदल से पहले पांच मंत्रियों- निहाल चंद मेघवाल, राम शंकर कठेरिया, सांवर लाल जाट, मनसुखभाई वसावा और एम.के. कुंदरिया ने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री मोदी को सौंप दिया था।

2019 के चुनाव से पहले किया तीसरा विस्तार
2019 के लोकसभा चुनाव से पहले अपने अंतिम विस्तार में पीएम मोदी ने 3 सितंबर, 2017 को अपनी सरकार में नौ मंत्रियों को नियुक्त किया था। जबकि छह मंत्रियों को हटा दिया गया, चार जूनियर मंत्रियों को कैबिनेट रैंक में पदोन्नत किया गया।
चौथे मंत्रिमंडल विस्तार में 43 मंत्रियों ने ली शपथ
पीएम मोदी ने 7 जुलाई, 2021 को अपने दूसरे कार्यकाल के लगभग मध्य में अपनी कैबिनेट में एक बड़े बदलाव के तहत 43 मंत्रियों को शपथ दिलाई, जिनमें 36 नए चेहरे थे और सात को कैबिनेट रैंक में पदोन्नत किया गया था। इस बड़े बदलाव के दौरान बारह मंत्रियों को हटाया गया था। 43 मंत्रियों के शपथ लेने के साथ ही कैबिनेट की संख्या 77 पर पहुंच गई थी।
हाल ही में किया था फेरबदल
मोदी कैबिनेट के पांचवें और सबसे ताजा बदलाव में किरेन रिजिजू को इस साल 18 मई को केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री के पद से हटा दिया गया था और उनकी जगह अर्जुन राम मेघवाल को नियुक्ति किया गया। रिजिजू को पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय सौंपा गया. इस बदलाव को राजस्थान में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखा गया।
०००

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More