Home » राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप छोड़ेंगी मीरा, अमेरिका से सीधे विश्व चैंपियनशिप और एशियाई खेल में जाएंगी

राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप छोड़ेंगी मीरा, अमेरिका से सीधे विश्व चैंपियनशिप और एशियाई खेल में जाएंगी

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली एशियाई खेलों के लिए मीराबाई चानू ग्रेटर नोएडा में होने जा रही राष्ट्रमंडल वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में नहीं खेलेंगी। टोक्यो ओलंपिक की रजत पदक विजेता मीरा के पास एशियाड को छोड़कर हर चैंपियनशिप का पदक है। यही कारण है कि वह इस बार एशियाई खेलों के लिए कोई कसर नहीं छोडऩा चाहती हैं, जिसके चलते उन्होंने 12 से 16 जुलाई को ग्रेटर नोएडा की गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी में होने जा रही राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप में नहीं खेलने का फैसला लिया है।

जोखिम लेना ठीक नहीं था
मीरा इस वक्त सेंट लुई (अमेरिका) में कोच विजय शर्मा के साथ डॉ. एंथोनी हार्शिग के संरक्षण में पुनर्वास से गुजर रही हैं। उन्हें शिलारू (हिमाचल प्रदेश) में फिर पीठ के दर्द की समस्या आई थी।

भारतीय भारोत्तलन संघ के महासचिव सहदेव यादव ने बृहस्पतिवार को बताया कि मीरा अब ठीक हो गई हैं और जल्द ही 90 प्रतिशत भार उठाना शुरू कर देंगी। वह एशियाई खेलों के पदक केलिए कोई जोखिम नहीं लेना चाहते हैं, जिसके चलते उन्होंने मीरा को अमेरिका से रियाद (सऊदी अरब) में दो सितंबर से होने जा रही विश्व चैंपियनशिप और उसके बाद हांगझोऊ एशियाई खेलों में भेजने का फैसला लिया है। अमेरिका से उन्हें भारत बुलाना और फिर यहां से रियाद भेजना उनकी टे्रनिंग के लिए ठीक नहीं होता।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More