जलपाईगुड़ी। उत्तर बंगाल को दौरे पर गई पश्चिम बंगाल सीएम ममता बनर्जी आज भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि मोदी सरकार के बस 6 महीने बचे हैं। ममता ने दावा किया कि अब केंद्र में बीजेपी की सरकार के दिन बस गिनती के ही बचे हैं। भाजपा सरकार बस और 6 महीने चलेगी। चुनाव की बात करते हुए उन्होंने कहा कि फरवरी-मार्च 2024 में लोकसभा के चुनाव होंगे। उक्त बात सीएम ममता ने आज जलपाईगुड़ी जिले में पंचायत चुनाव के लिए एक रैली को संबोधित करते हुए कही।
तृणमूल प्रमुख ने कहा कि, बीएसएफ को निष्पक्ष रूप से काम करना चाहिए क्योंकि भाजपा कल सत्ता में नहीं होगी। ममता बनर्जी ने आगे कहा कि, मैं सभी बीएसएफ अधिकारियों पर आरोप नहीं लगा रही हूं, वे हमारी सीमाओं की रक्षा करते हैं। लेकिन बीएसएफ को निष्पक्ष रूप से काम करना चाहिए क्योंकि कल भाजपा सत्ता में नहीं होगी, लेकिन उन्हें अपना काम करते रहना होगा। उन्होंने कहा कि राज्य में माकपा, कांग्रेस और भाजपा एक साथ काम कर रही है। इस चुनाव में उन्हें हराना होगा। राष्ट्रीय स्तर पर एक साथ काम करेंगे, लेकिन उनका पर्दापाश करेंगे।
बता दें कि पटना में महाजुटान में भाग लेने के बाद ममता बनर्जी ने फिर से माकपा और कांग्रेस और भाजपा पर एक साथ हमला बोला है।ममता बनर्जी ने कहा कि पहले लक्ष्मी भंडार केवल स्वास्थ्य साथी कार्ड वाले पाते थे, लेकिन अब घर की हर महिला को लक्ष्मी भंडार दिया जा रहा है। 60 साल के बाद लक्ष्मी भंडार पाने वाली महिलों को जीवन भर 1000 रुपए मिलेंगे। उन्होंने कहा कि किसानों को हर साल 10 हजार रुपए दे रहे हैं और किसान की मौत होने पर उनके परिवार को दो लाख रुपए दिये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि टीएमसी पंचायत चुनाव जीतेगी। विधानसभा चुनाव जीतेगी. लोकसभा चुनाव जीतेगी। तृणमूल कांग्रेस पूरे राज्य में आगे हैं।
टीएमसी को कोई नहीं हरा सकता है। ममता बनर्जी ने कहा कि राजबंशी, कामतापुर, गोरखा, संथाली को मान्यता दिए हैं, लेकिन वाम जमाने में जलपाईगुड़ी का कोई विकास नहीं हुआ था। ममता बनर्जी ने कहा कि लोकसभा चुनाव के पहले भाजपा सरकार बोली थी कि जीतने पर चाय बागान खोल देंगे, लेकिन एक भी चाय बागान नहीं खोला. उनकी सरकार ने खोला है। उन्होंने कहा कि चाय बागान के मजदूर को चाय बागान का पट्टा देंगे। इसका काम शुरू हो गया है। ममता बनर्जी ने कहा कि जलपाईगुड़ी में पर्यटकों के लिए बहुत कुछ किया गया है. मेडिकल कॉलेज से लेकर कॉलेज बनाए गये हैं।