Home » भाजपा का चरित्र सत्ता का दुरुपयोग करना- अखिलेश यादव

भाजपा का चरित्र सत्ता का दुरुपयोग करना- अखिलेश यादव

by Bhupendra Sahu

लखनऊ । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज अपने कार्यकर्ताओं को समाजवादी पार्टी के विरूद्ध भाजपा द्वारा किए जा रहे षड्यंत्रों से सचेत किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा का चरित्र सत्ता का दुरुपयोग करने का है। लोगों में भ्रम पैदा करने में भाजपा और आरएसएस माहिर है। समाजवादी पार्टी के नेतृत्व को बदनाम करने में भाजपा कोई कसर नहीं छोडती है। इसलिए एकजुटता के साथ भाजपाई साजिशों का मुकाबला करने के लिए समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को सतर्क एवं तैयार रहना होगा।

समाजवादी पार्टी मुख्यालय, लखनऊ के डॉ0 राममनोहर लोहिया सभागार में अपने सम्बोधन में अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा जान बूझकर लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ कर रही है। वह पीडीए-पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों को संवैधानिक व्यवस्था से बाहर कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार भ्रष्टाचार में आकण्ठ डूबी हुई है। भाजपा समाज में नफरत फैलाने की रणनीति को आगे बढ़ा रही है। भाजपा जातीय जनगणना की विरोधी है। भाजपा सामाजिक न्याय के भी विरुद्ध है।

इसीलिए वह समाज को बांटने का काम कर रही है। किसान, गरीब, उसकी प्राथमिकता में नहीं है। नौजवानों का भविष्य अंधेरे में है। महिलाएं-बेटियां रोज अपमानित और दुष्कर्म की शिकार हो रही है। भाजपा सरकार को इनकी चिंता नहीं। अखिलेश यादव ने कहा कि 2024 का चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का चुनाव है। भाजपा आने वाली पीढ़ी का भविष्य बिगाडऩे की कोशिश में है। देश के सामने बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार जैसी बड़ी समस्याएं है। भाजपा इनसे ध्यान भटका कर इस बड़ी लड़ाई को कमजोर करना चाहती है। समाजवादी पार्टी भाजपा के मुकाबले के लिए तैयार है।00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More