Home » विदेशी मुद्रा भंडार 2.4 अरब डॉलर बढ़कर 596.1 अरब डॉलर पर

विदेशी मुद्रा भंडार 2.4 अरब डॉलर बढ़कर 596.1 अरब डॉलर पर

by Bhupendra Sahu

मुंबई । विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति, विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास आरक्षित निधि में वृद्धि होने से 16 जून को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 2.4 अरब डॉलर बढ़कर 596.1 अरब डॉलर पर पहुंच गया जबकि इसके पिछले सप्ताह यह 1.32 अरब डॉलर घटकर 593.7 अरब डॉलर रहा था।

रिजर्व बैंक की ओर से जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, 16 जून को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 2.6 अरब डॉलर की बढ़ोतरी के साथ 527.7 अरब डॉलर पर पहुंच गयी। वहीं, इस अवधि में स्वर्ण भंडार 32.4 करोड़ डॉलर घटकर 45.04 अरब डॉलर रह गया।

वहीं, आलोच्य सप्ताह एसडीआर में 6.2 करोड़ डॉलर की बढ़ोतरी हुई और यह बढ़कर 18.25 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इस अवधि में आईएमएफ के पास आरक्षित निधि 3.4 करोड़ लाख डॉलर की बढ़ोतरी लेकर 5.15 अरब डॉलर हो गई।

 

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More