Home » CM बघेल 25 जून को सुकमा जिले को 303.67 करोड़ रूपए की लागत के 131 विकास कार्यों की देंगे सौगात

CM बघेल 25 जून को सुकमा जिले को 303.67 करोड़ रूपए की लागत के 131 विकास कार्यों की देंगे सौगात

by Bhupendra Sahu

रायपुर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 25 जून को जिला मुख्यालय सुकमा के मिनी स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में 303.67 करोड़ रूपए की लागत के 131 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। श्री बघेल इनमें से 63 करोड़ 56 लाख 27 हजार रूपए की लागत के 33 विकास कार्यों का लोकार्पण तथा 240 करोड़ 10 लाख 81 हजार रूपए की लागत के 98 विकास कार्यों का शिलान्यास करेंगे।

मुख्यमंत्री कार्यक्रम में शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत 373 हितग्राहियों को सामग्री और सहायता राशि का वितरण, 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में जिले में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त मेधावी विद्यार्थियों तथा एमबीबीएस के लिए चयनित विद्यार्थियों को मेडल, विभिन्न स्कूलों को उनकी उपलब्धि के लिए प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित करेंगे। श्री बघेल इस अवसर पर प्लेसमेंट कैम्प में चयनित छात्रों को नियुक्ति पत्र भी प्रदान करेंगे।

63.56 करोड़ रूपए की लागत के 33 विकास कार्यों का होगा लोकार्पण

मुख्यमंत्री जिन कार्यों का लोकार्पण करेंगे उनमें डीएमएफ के अंतर्गत 2 करोड़ 27 लाख रूपए की लागत से रामाराम में राम वनगमन पथ अंतर्गत रॉक गार्डन एवं मंदिर परिसर का उन्नयन कार्य, 36 लाख 40 हजार रूपए की लागत से रामाराम पर्यटन स्थल विकास केन्द्र में आर्सेलर मित्तल निप्पान के सहयोग से निर्मित मंगल भवन, डीएमएफ की 2 करोड़ 86 लाख 86 हजार की राशि से मुरतोण्डा, छिन्दगढ़, पाकेला, दुब्बाटोटा, रामाराम, कोर्रा, जगरगुण्डा में स्वामी आत्मानंद हिन्दी मीडियम स्कूल, सुकमा में कन्या शिक्षा परिसर, हायर सेकेण्डरी स्कूल सुकमा में उन्नयन कार्य, छिन्दगढ़ में 8 करोड़ 98 लाख 18 हजार की लागत से निर्मित वृहद जल आवर्धन, 4 करोड़ 65 लाख 84 हजार की लागत से निर्मित शासकीय महाविद्यालय तोंगपाल का भवन, नाबार्ड की राशि 01 करोड़ 91 लाख 51 हजार से निर्मित पोस्ट मेट्रिक बालक छात्रावास तोंगपाल, नीति आयोग की राशि 3 करोड़ 25 लाख 44 हजार से कोण्टा विकासखण्ड के ग्राम गच्चनपल्ली, कोलाईगुड़ा, नागाराम, तिम्मापुरम, उरसांगल, चिमलीपेंटा, मेहता, पोटकपल्ली में निर्मित प्री फेब्रीकेटेड उप स्वास्थ्य केन्द्र, 40 लाख 68 हजार की राशि से बण्डा में उप स्वास्थ्य केन्द्र, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन की राशि 71 लाख 10 हजार से गादीरास में निर्मित तहसील कार्यालय भवन का लोकार्पण करेंगे।

श्री बघेल वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के माध्यम से मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना के तहत 35 लाख 74 हजार की राशि से मॉडल वृक्षारोपण, ऊर्जा विभाग के माध्यम से छिन्दगढ़ में इंदिरा गांव गंगा योजना के अंतर्गत 67 लाख की लागत राशि से 30 एचपी सोलर पम्प की स्थापना एवं पाईप लाईन विस्तार का कार्य, छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन (मंडी) के जरिये छिन्दगढ़ के पेदारास में 84 लाख 63 हजार की लागत से 6 नग बाजार शेड, 2 नग खुला चबुतरा, आंतरिक सीसी रोड़ पेयजल व्यवस्था, ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण सुकमा के जरिये प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की 15 करोड़ 41 लाख 76 हजार की राशि से 8 कार्य, सुकमा विकासखण्ड में जिरमपाल-डब्बारास से नीलावरम तक सड़क, कोण्टा विकासखण्ड में पेद्दाकुरती-आरगट्टा, विरापुरम में एल 40 एसएच 9 से विरापुरम, गोरखा से मुकुतोंग, कांकेरलंका से मेटागुड़ा, एल 88 दोरनापाल चिंतागुफा रोड़ से वरदेलतोंग, एल 101 मराईगुड़ा से धुरगुड़ा, एल 116 मराईगुड़ा से कनाईमरका तक सड़कें, लोक निर्माण विभाग के माध्यम से बजट कार्य की राशि 22 करोड़ 27 लाख 27 हजार की लागत से 13 कार्य क्रमशः शासकीय पॉलीटेक्निक सुकमा में 50 सीटर कन्या छात्रावास एवं अधीक्षिका सह चौकीदार आवास निर्माण 1 करोड़ 92 लाख, विकासखण्ड शिक्षक एवं प्रशिक्षण संस्थान सुकमा में प्रशासनिक व एकेडमिक भवन का निर्माण 2 करोड़ 17 लाख 67 हजार, राष्ट्र उच्चतर शिक्षा अभियान की 10 करोड़ 6 लाख 45 हजार की राशि से सुकमा में शासकीय आदर्श आवासी महाविद्यालय का निर्माण, एलडब्ल्युई योजनान्तर्गत छिन्दगढ़ में 3 करोड़ 44 लाख 59 हजार की राशि से औद्यौगिक प्रशिक्षण संस्था, लोक स्वास्थ यांत्रिक विभाग के माध्यम से जल जीवन मिशन की राशि 2 करोड़ 86 लाख 77 हजार से 8 कार्य क्रमशः चिंगावरम, झापरा, पुसपल्ली, गोंगला, गोरगुण्डा, राजामुण्डा, राजामुण्डा में सोलर आधारित नल जल योजना और पुसपाल में रेट्रोफिटिंग जल प्रदाय योजना का लोकार्पण करेंगे।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More