Home » अजिंक्य रहाणे बनेंगे भारत के नए कप्तान! अगले महीने वेस्टइंडीज दौरे पर जाएगी टीम इंडिया

अजिंक्य रहाणे बनेंगे भारत के नए कप्तान! अगले महीने वेस्टइंडीज दौरे पर जाएगी टीम इंडिया

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली । भारतीय टीम अगले महीने वेस्टइंडीज दौरे पर जाएगी जहां टेस्ट के साथ वनडे और टी20 सीरीज खेलेगी। इस टेस्ट सीरीज के साथ ही टीम इंडिया अपनी अगले टेस्ट चैंपियनशिप साइकिल की शुरुआत करेगी, लेकिन इस दौरे पर हो सकता है कि रोहित शर्मा कुछ मैचों में न दिखें।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रोहित को इस दौरे पर कुछ मैचों में आराम दिया जा सकता है। सूत्रों के अनुसार रोहित आईपीएल और टेस्ट चैंपियनशिप के दौरान थके हुए लग थे ऐसे में चयनकर्ता चाहते हैं कि वह कुछ मैचों के लिए आराम करें, इसलिए उन्हें वेस्टइंडीज दौरे पर कुछ मैचों के लिए आराम दिया जा सकता है।

वहीं अगर टेस्ट में रोहित को आराम दिया जाता है तो हाल ही में टीम में वापसी करने वाले अंजिक्य रहाणे को कप्तान नियुक्त किया जा सकता है। रहाणे पहले भी टीम इंडिया की कप्तानी कर चुके हैं। वह टीम के उप-कप्तान थे, लेकिन खराब फॉर्म के कारण बाहर कर दिए गए थे। टेस्ट चैंपियनशिप में उन्होंने वापसी की थी और पहली पारी में 89 रन बना टीम को संभाला था और दूसरी पारी में उनके बल्ले से 43 रन निकले थे।
बता दें कि वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम इंडिया का चयन 27 जून को हो सकता है और इसके अगले दिन ही बेंगलुरू में दलीप ट्रॉफी की शुरुआत होगी। वेस्टइंडीज दौरे पर टीम इंडिया दो टेस्ट मैच, तीन वनडे और पांच टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी। शुरुआत 12 जुलाई से डॉमिनिक में खेले जाने वाले टेस्ट मैच से होगी। दूसरा टेस्ट मैच त्रिनिदाद में खेला जाएगा।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More