Home » यूको बैंक ने लुधियाना में करवाई एमएसएमई मीट

यूको बैंक ने लुधियाना में करवाई एमएसएमई मीट

by Bhupendra Sahu

लुधियाना । यूको बैंक द्वारा सरकारी निकायों, उद्योग संघ और मौजूदा कर्जदारों और उद्यमियों को एक मंच पर लाने के लिए लुधियाना में ‘एमएसएमई मीटÓ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन वीरिंदर शर्मा, निदेशक, भारत सरकार, एमएसएमई- डीएफओ, लुधियाना द्वारा किया गया। एसएमई प्रमुख और सहायक महाप्रबंधक दीपक कुमार ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि लुधियाना पंजाब राज्य का व्यावसायिक केंद्र है, यहां उद्यमियों की वित्तीय जरूरतों को पूरा करने का बहुत बड़ा अवसर है।

पी एस झा, महाप्रबंधक, यूको बैंक, प्रधान कार्यालय भी कोलकाता से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से इस आयोजन से जुड़े थे, जिन्होंने एमएसएमई क्षेत्र और व्यापार समुदाय को व्यापक रूप से सेवा देने के लिए बैंक की पहल के बारे में जानकारी प्रदान की।
घनश्याम परमार, अंचल प्रमुख, यूको बैंक, चंडीगढ़ ने बताया कि यूको बैंक निर्धारित टर्नअराउंड टाइम (टीएटी) के भीतर सभी प्रकार की उत्पाद रेंज प्रदान करने के लिए तैयार है। उन्होंने बेहतर सेवा प्रदान करने के लिए उत्पाद विकास पर उपस्थित लोगों से सुझाव भी मांगे।
वीरिंदर शर्मा, निदेशक, भारत सरकार, एमएसएमई- डीएफओ, लुधियाना ने उद्योग पंजीकरण, बाजार लिंकेज, क्लस्टर विकास, स्टार्ट अप, विदेशों के लिए अंतर्राष्ट्रीय सहयोग, चैंपियन रूम, टीआरईडीएस आदि जैसी भारत सरकार की नई पहलों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
निट एंड फैब होजरी एसोसिएशन के श्री कमल मोहन चोपड़ा) ने कहा कि अब ‘नेटवर्क निर्माणÓ का समय आ गया है। समय बदल गया है और अब बैंक एमएसएमई लाभार्थियों तक स्वयं पहुंच रहा है। उन्होंने उन युवाओं को शिक्षित करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया जो राज्य से बाहर जा रहे हैं और अन्य अवसरों की तलाश कर रहे हैं। ऐसे युवाओं को कॉलेज जीवन के शुरुआती समय में वित्तीय साक्षरता दी जानी चाहिए, जो राज्य में ही अपने बेहतर जीवन के लिए उपलब्ध स्थानीय व्यापार के अवसरों को समझ सकें।
यूको बैंक द्वारा प्रस्तुति के द्वारा आने वाले समय में उद्यमियों तक पहुंचने के लिए उत्पाद रेंज, सीजीटीएमएसई कवरेज, यूको संपर्क, ब्याज दर में रियायत, जीएसटी नामांकन के लाभ और टेकओवर विकल्प, डिजिटल ऋण आदि का भी प्रदर्शन किया। यूको बैंक द्वारा भारत सरकार, एमएसएमई-डीएफओ, लुधियाना के समन्वय से आयोजित यह ‘एमएसएमई मीटÓ एक अनूठी थी और उम्मीद है कि आने वाले समय में इस तरह के आयोजनों से सभी हितधारकों को लाभ होगा।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More