Home » जोकोविच ने रचा इतिहास, फाइनल में जीत के साथ ही राफेल नडाल को छोड़ा पीछे

जोकोविच ने रचा इतिहास, फाइनल में जीत के साथ ही राफेल नडाल को छोड़ा पीछे

by Bhupendra Sahu

नईदिल्ली। फ्रेंच ओपन फाइनल में सर्बिया के महान खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने इतिहास रच दिया। उन्होंने फाइनल मैच जीतने के साथ ही अपना नाम स्वर्ण अक्षरों में दर्ज करवा दिया।

जानकारी के अनुसार अब जोकोविच सबसे ज्यादा ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने वाले पुरुष खिलाड़ी बन गए हैं।
आपको बता दें की उन्होंने फ्रेंच ओपन के फाइनल में रविवार को कैस्पर रूड को मात दी। सर्बिया के जोकोविच ने मुकाबले में 7-6, 6-3, 7-5 से जीत दर्ज की। वह नडाल से एक खिताब आगे और अब टेनिस को अलविदा कह चुके रोजर फेडरर तीन खिताब आगे हो गए हैं। जोकोविच ने ग्रैंडस्लैम चैंपियन राफेल नडाल को पीछे छोड़ दिया है।

रिपोर्ट की माने तो जोकोविच को तीसरी बार फ्रेंच ओपन चैंपियन जीतने का गौरव प्राप्त हुआ है। वह इससे पहले 2016 और 2021 में भी खिताब जीत चुके हैं।
००

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More