रकुल प्रीत सिंह मौजूदा वक्त में अपनी फिल्म आई लव यू को लेकर चर्चा में हैं। इसमें उनकी जोड़ी पावेल गुलाटी के साथ बनी है। फिल्म में अक्षय ओबेरॉय भी हैं। अब निर्माताओं ने गुरुवार को आई लव यू का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जो सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर है। आई लव यू में पावेल एक जुनूनी प्रेमी की भूमिका निभा रहे हैं, जो रकुल के किरदार के प्यार में सारी हदें पार करने के लिए तैयार है।
आई लव यू सिनेमाघरों को छोड़ सीधा ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर रिलीज होगी। इस फिल्म का प्रीमियर 16 जून को किया जाएगा। फिल्म का निर्देशन निखिल महाजन द्वारा किया गया है। जियो सिनेमा ने अपने आधिकारिक ट्विटर पर आई लव यू का ट्रेलर साझा किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, प्यार होगा तो सरप्राइज भी होंगे ही, लेकिन क्या होगा अगर वो आश्चर्य झटके में बदल जाए। इसके अलावा रकुल अयलान और इंडियन 2 में नजर आएंगी।
००
