Home » सच का सामने आना जरुरी है: ममता बनर्जी

सच का सामने आना जरुरी है: ममता बनर्जी

by Bhupendra Sahu

कटक/कोलकाता। कोरोमंडल एक्सप्रेस हादसे में बंगाल के सैंकड़ों लोगों के शवों की शिनाख्त हो गई है। वही आज ओडिशा के दौरे पर पहुंची मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कटक व भुवनेश्वर के अस्पताल में भर्ती राज्य के निवासी घायलों से मुलाकात की। ममता बनर्जी ओडिशा के बालासोर में हुए ट्रेन हादसे के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी दुर्घटनास्थल का जायजा लेने पहुंची थी। उन्होंने वहां इस हादसे में ओडिशा सरकार की हरसंभव मदद करने का वादा भी किया था।

ममता बनर्जी ने आज इस हादसे पर बात करते हुए कहा कि ओडिशा और पश्चिम बंगाल की सरकार मिलकर काम कर रही है। उन्होंने कहा- वे मुफ्त में चिकित्सा उपलब्ध करा रहे हैं। पश्चिम बंगाल के 103 लोगों की इस हादसे में मौत हुई है तो वहीं 97 लोगों का अस्पताल में इलाज जारी है। इस हादसे के बाद 31 लोगों की तलाश अभी भी जारी है। ममता ने रेल मंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि इस हादसे में बहुत लोगों की जान चली गई। सच्चाई सबके सामने आना चाहिए।

शुक्रवार को हुए इस हादसे के बाद तृणमूल कांग्रेस ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से इस्तीफा देने की मांग भी की थी। ट्रेन हादसे में घायल हुए लोगों से मिलने ममता बनर्जी कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भी पहुंची। बालासोर ट्रेन हादसे में करीब 277 लोगों की मारे गए थे, तो वहीं 850 के लगभग घायल हुए थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि ओडिशा में बंगाल के 40 अधिकारी हैं। वह यहां के अस्पतालों में भर्ती घायलों की देखभाल कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि, जो लोग शारीरिक रूप से स्वस्थ हैं उन्हें बंगाल में लाया जाए।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More