Home » आईपीएल में फ्लॉप रहने के बावजूद दिनेश कार्तिक की चमकी किस्मत, मिल गया डब्लूटीसी फाईनल का टिकट

आईपीएल में फ्लॉप रहने के बावजूद दिनेश कार्तिक की चमकी किस्मत, मिल गया डब्लूटीसी फाईनल का टिकट

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 7 जून से डब्लूटीसी फाईनल खेला जाना है। इसके लिए जो कमेंट्री टीम सामने आई है उसमें दिनेश कार्तिक का भी नाम शामिल है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले मुकाबले में दिनेश कार्तिक के अलावा महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर और पूर्व भारतीय कोच रवि शास्त्री को जगह मिली दी गई है।

टीम इंडिया के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक जिनपर सबकी नजर थी वो इस बार आईपीएल में बुरी तरह से फ्लॉप रहे। टीम इंडिया में आईपीएल में प्रदर्शन के दम पर वापसी करने वाली इस बैटर का करियर अब खत्म माना जा रहा है। वैसे उन्होंने अपने दूसरे फेवरेट काम की तरफ मजबूती से कदम बढ़ाया है।

अनुभवी विकेटकीपर दिनेश कार्तिक आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए चुनी गई टीम में भले नहीं हैं, लेकिन फिर भी वो इंग्लैंड का टिकट हासिल करने में कामयाब हुए हैं।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More