Home » दिल्ली के दिल दहला देने वाले हत्याकांड का आरोपी साहिल UP के बुलंदशहर से गिरफ्तार, हत्या के बाद हो गया फरार

दिल्ली के दिल दहला देने वाले हत्याकांड का आरोपी साहिल UP के बुलंदशहर से गिरफ्तार, हत्या के बाद हो गया फरार

by Bhupendra Sahu

नईदिल्ली रविवार को दिल्ली में हुए दिल दहला देने वाले हत्याकांड के आरोपी साहिल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली पुलिस ने आरोपी साहिल को उत्तर प्रदेश पुलिस ने बुलंदशहर से गिरफ्तार किया है। आरोपी साहिल 16 साल की नाबालिक को चाकू से गोदने व पत्थर से कुचलने के बाद फरार हो गया था। मामला दिल्ली के शाहबाद डेयरी थाना का है।

बता दें बाहरी उत्तरी जिले के शाहबाद डेयरी पुलिस थाना क्षेत्र में खौफनाक हत्याकांड का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सीसी टीवी कैमरे में कैद हो गया है। पुलिस के मुताबिक 16 साल की साक्षी ई-36 जेजे कॉलोनी में रहती थी। रविवार को साहिल का साक्षी से विवाद हुआ था। साक्षी जब अपनी सहेली नीतू के बेटे के जन्मदिन में शामिल होने के लिए निकली तो साहिल ने उसे गली में रोका। इस बीच दोनों के बीच कुछ कहासुनी हुई और साहिल ने चाकू से साक्षी पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इतने से भी मन नहीं भरा तो लगभग मर चुकी लड़की को पत्थर पटककर कुचल दिया। पूरी घटना का सीसी टीवी फुटेज भी सामने आया है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More