Home » मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथ को नगर पालिका अध्यक्ष ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथ को नगर पालिका अध्यक्ष ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

by Bhupendra Sahu

कोण्डागांव महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ0 किरणमयी नायक के पहल पर प्रदेश के सभी जिलों में महिलाओं के संवैधानिक एवं विधिक अधिकारों के संरक्षण तथा उनसे संबंधित राज्य शासन की विभिन्न योजनाओं के प्रचार-प्रसार करने हेतु संचालित मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथ का कोण्डागांव में स्वागत करते हुए जिले में प्रचार हेतु नगर पालिका परिषद अध्यक्ष वर्षा यादव द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री महतारी रथ प्रदेश भर में कई जिलों में भ्रमण करते हुए कोण्डागांव पहुंची है। जिले में कलेक्टर दीपक सोनी के मार्गदर्शन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी एके बिस्वाल के निर्देशन में संचालित यह रथ 21 से 27 मई तक विभिन्न ग्रामों में जाकर महिलाओं की सुरक्षा, उनके विकास एवं नारी सशक्तिकरण के लिए शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के संबंध में घूम-घूम कर जन जन तक जानकारी प्रदान करेगा।

यह रथ बड़ीबेन्द्री, बड़ेकनेरा, चिपावन्ड, दहिकोंगा, नेवता, बफना, किवाईबालेंगा, बयानार, बम्हनी, सोनाबाल, हसलनार, मर्दापाल, माकड़ी, छिनारी, शामपुर, अमरावती, बोरगांव, जुगानी, भण्डारशिवनी, लंजोड़ा, आलोर, बड़ेडोंगर, कोटपाड़, बंगोली, धनोरा, अरंडी, बहीगांव, केशकाल, धामनपुरी, बड़बत्तर, मारंगपुरी, विश्रामपुरी में भ्रमण करेगी। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी रजनी दुबे, ठकेश्वर लांझे, विभागीय पर्यवेक्षक तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के साथ स्थानीय महिलाएं भी उपस्थित रहीं।

 

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More