Home » गंगा नदी में बड़ा हादसा, 30 सवारों से भरी नाव पलटी- 4 की मौत और कई लापता

गंगा नदी में बड़ा हादसा, 30 सवारों से भरी नाव पलटी- 4 की मौत और कई लापता

by Bhupendra Sahu

बलिया । उत्तर प्रदेश के बलिया इलाके में बड़ा हादसा हुआ है। यहां पर एक नाव गंगा नदी में पलट गई है, घटना में 4 महिलओं का मौत हो गई है। नाव में 30 लोग सवार थे। बलिया के माल्देपुर गंगा घाट पर यह हादसा पेश आया है। घटना के बाद राहत और बचाव अभियान छेड़ा गया है। नाव पलटने के बाद कुछ लोग तो बाहर निकल आए हैं, लेकिन कई महिलाएं बह गई हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। रेस्क्यू आपरेशन चलाया जा रहा है और मौके पर डीएम बलिया मौजूद हैं। घटना में चार लोगों की हालात गंभीर है और उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है।

जानकारी के अनुसार, बलिया के खेजुरी थाना के एक गांव की महिलाएं नाव में सवार थी। ओहार परम्परा के तहत ये लोग बड़ी संख्या में जुटे हुए थे। इस परंपरा में नाव से गंगा पार करने का चलन है, इसलिए महिलाएं और पुरुष नाव से गंगा पार कर रहे थे और अचानक नाव पलट गई। गनीमत रही कि हादसे वाली जगह रस्सी बंधी थी और रस्सी पकड़कर कुछ पुरुष बाहर आ गए, लेकिन महिलाएं गंगा धार में फंस गई।
00
(नई दिल्ली)अंतरिक्ष में सीधे रूस से होगा मुकाबला, जुलाई में लॉन्च होगा चंद्रयान -3
नई दिल्ली 22 मई,(आरएनएस)। अंतरिक्ष एजेंसी के अधिकारियों ने कहा है कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन 12 जुलाई को चंद्र मिशन चंद्रयान -3 के तीसरे एडिशन को लॉन्च करने की उम्मीद है। हालांकि, इसरो ने आधिकारिक तौर पर तारीखों की पुष्टि नहीं की, लेकिन कुछ मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि प्रोजेक्ट समय पर है। इसरो ने साल 2019 में चंद्रयान 2 लॉन्च किया था।
अंतरिक्ष विभाग के तहत आने वाली राष्ट्रीय अंतरिक्ष एजेंसी के बेंगलुरु स्थित मुख्यालय में एक वरिष्ठ अधिकारी ने को मीडिया को बताया था, ‘चंद्रयान-3 मिशन जुलाई के दूसरे हफ्ते में निर्धारित है।Ó संभावनाएं जताई जा रही हैं कि 12 जुलाई को इसे लॉन्च किया जा सकता है।
इसरो के अधिकारियों के अनुसार, जहां लैंडर और रोवर पर इन वैज्ञानिक उपकरणों का दायरा ‘चंद्रमा का विज्ञानÓ की ‘थीमÓ पर काम करेंगे। वहीं एक अन्य प्रायोगिक उपकरण चंद्रमा की कक्षा से पृथ्वी के ‘स्पेक्ट्रो-पोलरिमेट्रिक सिग्नेचरÓ का अध्ययन करेगा, जो ‘चंद्रमा से विज्ञानÓ थीम के अनुसार होगा।
मीडिया रिपोर्ट्स में अधिकारियों के हवाले से बताया जा रहा है कि अंतरिक्ष यान लूनर साउथ पोल के पास सॉफ्ट लैंडिंग की कोशिश करेगा। इतना ही नहीं चंद्रयान 3 का मुकाबला रूसी यान लूना 25 के साथ भी होगा। लूना 25 को 13 जुलाई को लॉन्च किए जाने की तैयारी की जा रही है।
बीते साल दिसंबर में ‘अबू धाबी स्पेस डिबेटÓ के दौरान बताया था, ‘2013 में भारत के मार्स ऑर्बिटर मिशन के सफल लॉन्च के अलावा, भारत ने चंद्रयान-1 और चंद्रयान-2 के नाम से जाने जाने वाले अपने मिशन को चंद्रमा पर भेजने का दो बार प्रयास किया है। चंद्रमा के लिए तीसरा उपग्रह मिशन, चंद्रयान-3 अगले साल लॉन्च किया जाएगा।Ó
बताया जा रहा है कि चंद्रयान 2 में ऑर्बिटर, लैंडर और रोवर थे। वहीं, इस स्पेस प्रोग्राम के तीसरे चरण में लैंडर, रोवर और प्रोपल्शन मॉड्यूल होगा। फिलहाल, चंद्रयान 3 की लॉन्चिंग को लेकर तैयारियां जारी हैं। मार्च में ही इससे जुड़ी सभी टेस्टिंग कर ली गई हैं। चंद्रयान 3 चांद की सतह से नमूने इक_े, भूकंपीय गतिविधियों को रीडिंग्स जैसे कई काम कर सकेगा।
चंद्रयान 3 चांद की सतह पर सुरक्षित लैंडिंग और घूमने की क्षमता का प्रदर्शन करेगा। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने हाल ही में कहा था, ‘चंद्रयान 3 का मुख्य उद्देश्य लैंडिंग है। इसके लिए बहुत काम किया गया है, जिसमें नए उपकरण बनाना, बेहतर एल्गोरिद्म तैयार करना और फेलियर मोड्स का ध्यान रखना है।Ó
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More