मुंबई देश का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार दूसरे सप्ताह में बढ़कर 600 अरब डॉलर के करीब पहुंच गया।
12 मई को समाप्त सप्ताह में यह भंडार 3.553 अरब डॉलर बढ़कर 599.529 अरब डॉलर पर पहुंच गया। यह विदेशी मुद्रा भंडार का जून, 2022 के शुरुआती सप्ताह के बाद का करीब एक साल का उच्च स्तर है। इससे पिछले सप्ताह में भंडार 7.19 अरब डॉलर बढ़कर 595.97 अरब डॉलर पहुंच गया था।