Home » भाजपा के पतन की कहानी कर्नाटक लिख चुका है : अखिलेश यादव

भाजपा के पतन की कहानी कर्नाटक लिख चुका है : अखिलेश यादव

by Bhupendra Sahu

लखनऊ । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने तीन दिवसीय कर्नाटक दौरे के अंतिम दिन आज शिमोगा के सोहराब तालुका में रोड-शो के अलावा एक जनसभा को भी सम्बोधित किया। उन्होंने यहां दो टूक शब्दों में कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा के पतन की कहानी कर्नाटक लिख चुका है। यहां परिवर्तन होकर रहेगा। अखिलेश यादव का यहां समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भव्य स्वागत किया। ढोल नगाड़े और कर्नाटक का पारम्परिक तूर्यनाद के साथ उन्हें कई किलो की माला पहनाई गई। अपने स्वागत के लिए सभी को हृदय से धन्यवाद दिया। रोड-शो में वे जिधर गए उधर बड़ी संख्या में खड़े लोगों ने उनका अभिनन्दन किया। रोड-शो और जनसभा में नौजवानों के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं भी मौजूद रही

तमाम महिलाएं अपनी पारम्परिक वेषभूषा में श्री यादव पर फूल वर्षा करती रहीं।रोड-शो के दौरान युवाओं में जबर्दस्त जोश दिखाई दिया। उनमें सैकड़ों नौजवान साइकिल निशान वाली लाल टोपी लगाये अखिलेश यादव जिंदाबाद के जोशीले नारे लगा रहे थे। श्री अखिलेश यादव की लोकप्रियता से कर्नाटक के लोग बहुत प्रभावित दिखाई दिए। अखिलेश यादव ने कहा कि उन्हें यह देखकर बहुत हर्ष और गर्व महसूस हुआ कि कर्नाटक में समाजवादी मूल्यों एवं सिद्धांतों में विश्वास करने वाले समाजवादी अभी भी सक्रिय हैं और इस विचारधारा के प्रति निष्ठावान है। उन्होंने कहा कि देश में विकास समाजवाद के आने पर ही होगा।

जो ताजा सर्वे आए हैं उनसे कर्नाटक में भाजपा के कामकाज को 50 प्रतिशत से ज्यादा लोगों ने बुरा बताया है और मात्र 29 प्रतिशत लोग संतुष्ट हैं। जनता के बीच चुनाव में बेरोजगारी, विकास और खेती मुख्य मुद्दे बनकर उभर रहे हैं। भाजपा राज में महंगाई, भ्रष्टाचार और अन्याय चरम पर है। लोग परेशान है। समाज का हर वर्ग भाजपा से क्षुब्ध हैं। भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए अब समाजवादियों की भूमिका भी रहेगी। जनता ने भी बदलाव के लिए अपना मन पूरी तरह से बना लिया है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More