Home » भाग्यश्री की बेटी अवंतिका करने जा रहीं बॉलीवुड डेब्यू, यू शेप की गली में आएंगी नजर

भाग्यश्री की बेटी अवंतिका करने जा रहीं बॉलीवुड डेब्यू, यू शेप की गली में आएंगी नजर

by Bhupendra Sahu

1989 में आई फिल्म मैंने प्यार किया से फिल्मी दुनिया में कदम रखने वालीं दिग्गज अभिनेत्री भाग्यश्री आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। अब भाग्यश्री की बेटी अवंतिका दसानी भी बॉलीवुड डेब्यू के लिए तैयार हैं। अविनाश दास द्वारा निर्देशित अवंतिका की पहली फिल्म का नाम यू शेप की गली है और फिल्म की शूटिंग लखनऊ में शुरू हो गई है। यू शेप की गली एक रोमांटिक संगीतमय फिल्म बताई जा रही है, जो सोशल ड्रामा पर आधारित होगी।

यू शेप की गली में अवंतिका के अलावा विवान शाह और जावेद जाफरी भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। अवंतिका के किरदार का नाम फिल्म में शबनम है। अवंतिका ने पिछले साल जी5 की मिथ्या के साथ अपना डिजिटल डेब्यू किया था, जिसमें हुमा कुरैशी और परमब्रता चटर्जी ने भी अभिनय किया था। गौरतलब है कि भाग्यश्री हाल ही में अपने बेटे अभिमन्यु और पति हिमालय के साथ फिल्म किसी का भाई किसी की जान में नजर आई थीं।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More