Home » BHILAI के सूर्या मॉल के स्पा सेंटर में छापा… Sex Racket का हुआ भांडाफोड… मिली 8 लड़कियां… पीटा एक्ट के तहत की जा रही है कार्रवाई…

BHILAI के सूर्या मॉल के स्पा सेंटर में छापा… Sex Racket का हुआ भांडाफोड… मिली 8 लड़कियां… पीटा एक्ट के तहत की जा रही है कार्रवाई…

by Bhupendra Sahu

भिलाई। शहर के सूर्या मॉल के एक स्पा सेंटर में कोलकाता व बांग्लादेश की 8 लड़़कियों को संदिग्ध हालत में पकड़ा गया। मॉल में स्पा सेंटर की आड में सेक्स रैकेट चल रहा था। पुलिस की रेड में यहां भारी मात्रा में अमानक सामग्री, कंडोम आदि बरामद किया गया है। मौके से पुलिस ने ग्राहकों के साथ सभी लड़कियों को थाने ले आई। वहीं स्पा संचालक मोहम्मद शारिक खान को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार सूर्या मॉल स्थित जुनवानी स्थित एसेंस स्पा सेंटर में देह व्यापार की शिकायतें लगातार मिल रही थी। सोमवार की रात को सीएसपी निखि रखेजा के नेतृत्व में स्पा सेंटर में छापा मारा गया।

रात 10 बजे अचानक पुलिस की टीम पहुंची तो हड़कंप मच गया। यहां पर असम, कोलकाता सहित बांग्लादेशी लड़कियों को संदिग्ध हालत में पकड़ा गया। स्पा सेंटर चलाने वाले मोहम्मद शारिक खान को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।

 

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More