Home » भारत का अमेरिका के साथ कारोबार आठ प्रतिशत बढ़ा, चीन के साथ 1.5 प्रतिशत गिरा

भारत का अमेरिका के साथ कारोबार आठ प्रतिशत बढ़ा, चीन के साथ 1.5 प्रतिशत गिरा

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली। भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार 2022-23 में लगभग आठ प्रतिशत बढ़कर 128.55 अरब डॉलर हो गया, जबकि 2021-22 में यह 119.5 अरब डॉलर था। वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, यह देखते हुए कि 2020-21 में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार केवल 80.51 अरब डॉलर था, यह वृद्धि महत्वपूर्ण है।

भारत से अमेरिका में निर्यात 2022-23 में 2.81 प्रतिशत बढ़कर 78.31 अरब डॉलर हो गया, जबकि 2021-22 में यह 76.18 अरब डॉलर था। वहीं आयात लगभग 16 प्रतिशत बढ़कर 50.24 अरब डॉलर हो गया। अमेरिका के विपरीत चीन के साथ भारत का द्विपक्षीय व्यापार 2022-23 में 1.5 फीसदी गिरकर 114 अरब डॉलर रह गया जबकि 2021-22 में यह 115 अरब डॉलर था। चीन को निर्यात 2022-23 में 28 प्रतिशत गिरकर 15.32 अरब डॉलर हो गया, जबकि 2021-22 में आयात चार प्रतिशत बढ़कर 98.51 अरब डॉलर रहा था।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More