Home » योगी सरकार ने अतीक के पूरे साम्राज्य को 50 दिन में ध्वस्त किया

योगी सरकार ने अतीक के पूरे साम्राज्य को 50 दिन में ध्वस्त किया

by Bhupendra Sahu

प्रयागराज । अतीक अहमद की उलटी गिनती उसी समय शुरू हो गई थी जब 24 फरवरी को उमेश पाल की हत्या हुई। पिछले 50 दिन से अतीक का पूरा परिवार भागता रहा और उसका बेटा असद झांसी में मुठभेड़ में मारा गया। प्रयागराज में माफिया डॉन की 1,400 करोड़ रुपये की धन-संपत्ति भी चली गई और उसकी कई प्रॉपर्टी को सरकार ने ध्वस्त कर दिया। अपनी मौत से एक दिन पहले, गैंगस्टर ने दावा किया था, हम तो मिट्टी में मिल गए।

प्रवर्तन निदेशालय ने 1,400 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति का पर्दाफाश कर और लगभग 50 शेल कंपनियों का पता लगाकर गैंगस्टर को गहरा झटका दिया। इन शेल कंपनियों का इस्तेमाल अतीक और उसका गिरोह जबरन की गई वसूली से अर्जित अपने काले धन को सफेद बनाने के लिए करता था।
प्रयागराज में उसके मारे जाने से एक दिन पहले, कानून-व्यवस्था के लिए जिम्मदार एजेंसियों ने हथियारों के एक बड़े जखीरे का पता लगाया था जो अतीक का था।
अतीक और उसके गिरोह की 1,400 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त करने के अलावा, प्रवर्तन निदेशालय की 15 टीमों ने भी अतीक के खिलाफ धन शोधन मामलों की जांच तेज कर दी है और 108 करोड़ रुपये की अन्य संपत्ति का खुलासा किया है।
अतीक पर ईडी की छापेमारी के दौरान बरामद दस्तावेजों से 50 से अधिक शेल कंपनियों का खुलासा हुआ है, जो दस्तावेजों में किसी और के नाम पर हैं, लेकिन उनमें अतीक और उसके गिरोह द्वारा निवेश किया गया था।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More