जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पहाड़ी कोरवा दंपति ने अपने दो बच्चों के साथ आत्महत्या कर ली है। चारों मृतकों का शव पेड़ में लटकते हुए देखा गया।
आपको बता दें घटना जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र के सामने आई है। जहां पर पहाड़ी कोरवा परिवार ने अपने इहलीला समाप्त कर ली है। ऐसे में घटनास्थल पर पति पत्नी के साथ उनके दोनों बच्चों के लटकते हुए शव बरामद हुए हैं। इस घटना का कारण फि लहाल अज्ञात है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।