नई दिल्ली । प्लेयर आफ द मैच विवेक कुमार के मैच विजेता प्रदर्शन और दो शानदार गोलों की मदद से भारतीय वायुसेना पालम ने अजमल फुटबाल क्लब को 3-1 से हरा कर डीएसए ए डिवीजन सुपर सिक्स में दूसरी जीत दर्ज की। पहले हाफ में वायुसेना ने हल्का प्रदर्शन किया और कीमत चुकाई। आदित्य साहा ने रक्षापंक्ति की चूक का फायदा उठाते हुए बॉक्स के बाहर से नपेतुले शाट से गोली दिनेश को हैरान किया।
पिछडऩे के बाद वायुसेना ने खेल पर पकड़ बनाई और अपने सदाबहार स्ट्राइकर विवेक कुमार के दर्शनीय गोल से 1 1 की बराबरी की। दूसरे हाफ के खेल में वायुसेना ने खेल पर नियंत्रण बनाया और दस खिलाडिय़ों से खेलते हुए दर्शनीय जीत पाई। विवेक के तीन प्रयास गोल पोस्ट पर लगे वरना जीत का अंतर बड़ा होता। छूट पुट अवसरों पर खिलाडिय़ों में तकरार हुई। लेकिन वायुसेना जीत की हकदार थी। हमेशा की तरह वायु सैनिकों ने विवेक आकिब और मोहम्मद दानिश ने गोल करने के मौके जुटाए लेकिन अजमल की रक्षापंक्ति और गोल कीपर गोजेन बार बार आड़े आए।