Home » न्यूजीलैंड से हार के बाद श्रीलंका विश्व कप में सीधे प्रवेश से चूका

न्यूजीलैंड से हार के बाद श्रीलंका विश्व कप में सीधे प्रवेश से चूका

by Bhupendra Sahu

हैमिल्टन। न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे एक दिवसीय मुकाबले में मिली हार के कारण श्रीलंका के आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप सुपर लीग तालिका में आठवां स्थान हासिल करने में नाकाम रहा है। श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने महत्वपूर्ण मुकाबले में टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। लेकिन न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजों के खिलाफ श्रीलंकाई बल्लेबाजों का प्रदर्शन फीका रहा और पूरी टीम 41.3 ओवरों में 157 रन बना कर पवेलियन लौट गयी। मैट हेनरी (3/14), हेनरी शिपले (/32) और डेरिल मिशेल (3/32) के कातिलाना प्रदर्शन से श्रीलंका के बल्लेबाजों को 150 रन का आंकड़ा पार करने में पसीना आ गया।

पाथुम निसाका (64 गेंदों पर 57), दासुन शनाका (36 गेंदों पर 31 रन) और चामिका करुणारत्ने (42 गेंदों पर 24 रन) ही ऐसे बल्लेबाज़ थे जिन्होंने कीवी गेंदबाजों का कुछ हद तक सामना किया।
जवाब में न्यूजीलैंड की शुरुआत खराब रही और उसने पहले सात ओवर में तीन विकेट गंवा दिए। उनके चार बल्लेबाज चाड बोवेस, टॉम ब्लंडेल, डेरिल मिशेल और टॉम लैथम दहाई अंक के स्कोर तक पहुंचने में असफल रहे
लेकिन विल यंग (86 नाबाद) और हेनरी निकोल्स (44 नाबाद) के बीच छठे विकेट के लिए 100 रनों की साझेदारी ने न्यूजीलैंड की राह आसान कर दी।
इस जीत के साथ न्यूजीलैंड ने तीन मैचों की श्रखंला 2-0 से जीत ली है। इस हार के साथ श्रीलंका वन डे वर्ल्ड कप में सीधे प्रवेश के लिये वेस्टइंडीज (88 अंक) से आगे निकलने में विफल रहा है। श्रीलंका ने अपने अभियान को 81 अंकों पर समाप्त किया है।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More