एक्ट्रेस श्रद्धा दास अपनी खूबसूरती और बोल्ड अंदाज से फैंस के दिलों को बेताब करने का हुनर बखूबी जानती हैं। उनकी स्टाइलिश और हॉट तस्वीरें सोशल मीडिया पर सुर्खियां बनती हैं। वहीं, श्रद्धा दास की लेटेस्ट तस्वीरे सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें वो बेहद ही कातिलाना अंदाज में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस श्रद्धा दास ऑरेंज कलर के आउटफिट में कहर बरपाती नजर आ रही हैं, जिन्हें देखकर फैंस बेकरार हो रहे हैं।
बंगाली और साउथ फिल्मों में काम कर चुकी एक्ट्रेस श्रद्धा दास लेटेस्ट तस्वीरों में गजब की बला लग रही हैं। एक्ट्रेस श्रद्धा दास अपनी कातिलाना अदाओं से सोशल मीडिया का पारा हाई किए रहती हैं, उनकी तस्वीरें फैंस को काफी पसंद आती है। श्रद्धा दास अब तक 40 से ज्यादा फिल्मों में अपने हुस्न का जलवा बिखेर चुकी हैं। उनके अभिनय के फैंस कायल हैं। ग्रेट ग्रैंड मस्ती, दिल तो बच्चा है जी, सनम तेरी कसम जैसी कई फिल्मों में वो नजर आ चुकी हैं।
एक्ट्रेस श्रद्धा दास ने मुंबई यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया था। लेकिन, फिल्मों में काम मिल जाने के बाद वो इसी लाइन से जुड़ गईं। वेस्टर्न लुक हो या फिर ट्रेडिशनल लुक एक्ट्रेस श्रद्धा दास हर आउटफिट में कहर बरपाए रहती हैं। वहीं, एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो श्रद्धा निरीक्षणा और अर्रधाम जैसी तेलुगू फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस श्रद्धा दास की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। उन्हें इंस्टाग्राम पर 2.8 मिलियन फॉलोवर्स फॉलो करते हैं।