Home » राम मंदिर में बड़ा हादसा… मंदिर में बावड़ी की छत धंसी, 25 लोगों के गिरने की आशंका…

राम मंदिर में बड़ा हादसा… मंदिर में बावड़ी की छत धंसी, 25 लोगों के गिरने की आशंका…

by Bhupendra Sahu

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में राम नवमी के मौके पर बड़ा हादसा हो गया है। इंदौर के बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम के दौरान पुरातन बावड़ी की छत धंसने से कम से कम 25 लोगों के उसमें गिरने की आशंका है। एक प्रत्यक्षदर्शी ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि पटेल नगर के मंदिर में हुए हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि धार्मिक कार्यक्रम के दौरान मंदिर में पुरातन बावड़ी की छत पर श्रद्धालुओं की काफी भीड़ इक_ा हो गई थी और छत ज्यादा लोगों का बोझ नहीं सहन कर सकी।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More