Home » CG NEWS: अवैध संबंध के शक में दिनदहाड़े युवक की कुल्हाड़ी मारकर दो लोगों ने कर दी हत्या… मचा हड़कंप… जांच में जुटी पुलिस

CG NEWS: अवैध संबंध के शक में दिनदहाड़े युवक की कुल्हाड़ी मारकर दो लोगों ने कर दी हत्या… मचा हड़कंप… जांच में जुटी पुलिस

by Bhupendra Sahu

 

सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में एक युवक की दिनदहाड़े कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी गई है। दो लोगों ने मिलकर युवक पर कुल्हाड़ी पर ताबड़तोड़ वार किया जिससे उसकी मौत हो गई। खून से लथपथ शव को छोड़कर दोनों मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना के बाद मौक पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और दूसरे की तलाश है।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम नावापारा कलां निवासी रामसिंह कंवर (35) बुधवार सुबह लगभग 10 बजे सरपंच के घर जा रहा था। इसबीच रास्ते मे दो युवकों ने उसे रोका और विवाद शुरू कर दिया। विवाद इतना बढ़ा किया दोनों ने कुल्हाड़ी से रामसिंह पर ताबड़तोड़ वार किया। राम सिंह के सिर पर कुल्हाड़ी के कई वार पड़े जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। खून से लथपथ रामसिंह को सड़क पर छोड़कर दोनों फरार हो गए।

आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा और आरोपियों की तलाश भी शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस को गांव से ही एक आरोपी लखन यादव को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। वहीं दूसरा आरोपी निर्मल यादव फरार है जिसकी तलाश की जा रही है। शुरुआती पूछताछ में अवेध संबंध की बात सामने आई है जिसके कारण राम सिंह की हत्या हुई।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More