Home » अदाणी के शेयरों में गिरावट जारी, एक महीने में 50 हजार करोड़ घटा एलआईसी का निवेश मूल्य

अदाणी के शेयरों में गिरावट जारी, एक महीने में 50 हजार करोड़ घटा एलआईसी का निवेश मूल्य

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली अदाणी समूह की कंपनियों के शेयरों में गिरावट का सिलसिला एक महीने से जारी है। इस अवधि में समूह के शेयरों में एलआईसी का निवेश मूल्य 50 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा घट गया है। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट से पहले 24 जनवरी, 2023 को एलआईसी के निवेश का मूल्य 81,268 करोड़ रुपये था। गुरुवार को यह घटकर 33,149 करोड़ रुपये हो गया।

 

अदाणी समूह की सात कंपनियों के शेयरों में एलआईसी ने 30,127 करोड़ रुपये का निवेश किया था। यह बढ़कर 81 हजार करोड़ रुपये के पार चला गया था। लेकिन, अब यह 33,149 करोड़ है। इस गिरावट के बावजूद एलआईसी 3,000 करोड़ के मुनाफे में है। जिस तरह से शेयरों में गिरावट जारी है, ऐसे में आशंका है कि एलआईसी को निवेश पर घाटा हो सकता है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More