अहमदाबाद । गुजरात मिनरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (जीएमडीसी) की वित्त वर्ष 2023 में नौ महीने की आय 2550 करोड़ रुपये और कर के बाद लाभ 760 करोड़ रुपये रहा। जीएमडीसी ने यहां जारी बयान में कहा है कि भारत में लिग्नाइट की सबसे बड़ी विक्रेता और सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी खनन कंपनी गुजरात मिनरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड ने 31 दिसंबर को समाप्त तीसरी तिमाही और नौ महीने के लिए अपने वित्तीय परिणामों की घोषणा की है। जीएमडीसी की वित्त वर्ष 2023 में संचालन से आय 9 एमएफवाय 22 में 1,675 करोड़ रुपये की तुलना में 9एमएफवाय 23 में 2,550 करोड़ रुपये 52 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। कर के बाद लाभ 9 एमएफवाय 22 में 228 करोड़ रुपये से बढ़कर 9 एमएफवाय 23 में 760 करोड़ रुपये हो गया। टैक्स मार्जिन के बाद प्रॉफिट 28 फीसदी रहा।
जीएमडीसी की उपलब्धियां: क्यू3 एफवाय 23 (वायओवाय) स्टैंडअलोन वित्तीय: वित्त वर्ष 22 की तीसरी तिमाही में 725 करोड़ रुपये की तुलना में 9एमएफवाय23 में विभिन्न परिचालनों से कुल आय 855 करोड़ रुपये रही। 9एमएफवाय 23 में कोर एबिटडा 390 करोड़ रुपये दर्ज किया गया जो वित्त वर्ष 22 की तीसरी तिमाही में 241 करोड़ रुपये था। 9एमएफवाय23 में कर के बाद लाभ 265 करोड़ रुपये था जो वित्त वर्ष 22 की तीसरी तिमाही में 149 करोड़ रुपये था।
जीएमडीसी के प्रबंध निदेशक आईएएस रूपवंत सिंह ने कंपनी के वित्तीय प्रदर्शन पर टिप्पणी करते हुए कहा, जीएमडीसी में हमारी कड़ी मेहनत और रणनीतिक दृष्टिकोण ने हमें इस इष्टतम वातावरण को बनाने में पूरी तरह से मदद की है। हमारी योजनाएं तेजी से विकास हासिल करने पर केंद्रित हैं। अगली तिमाही में विभिन्न क्षेत्रों में निवेश में वृद्धि देखने को मिलेगी, जिसे हाल ही में कोयला मंत्रालय द्वारा आयोजित वाणिज्यिक कोयला ब्लॉकों की नीलामी के नवीनतम चरण के तहत जीएमडीसी द्वारा लगाई गई बोलियों की संख्या से देखा जा सकता है।