इंदौर। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही बॉर्डर गावस्कर ट्राफी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है और वह यह की दोनों टीमों के बीच खेले जाने वाला तीसरा टेस्ट मैच अब धर्मशाला में नहीं खेला जाएगा। इस मैच की अब जगह बदल दी गई है। पहले जब सीरीज की घोषणा हुई थी तब तीसरा टेस्ट मैच धर्मशाला में खेला जाना तय था।
लेकिन अब शेड्यूल में बदलाव किया गया है। अब बॉर्डर-गावसकर ट्रॉफी में भारत-ऑस्ट्रेलिया का तीसरा टेस्ट मैच इंदौर में होगा। यह मुकाबला पहले धर्मशाला में होना था। टेस्ट क्रिकेट मुकाबला खेले जाने की हिसाब से परिस्थितियां अनुकूल नहीं है ऐसे में यह फैसला लिया गया है।
जानकारी के अनुसार बीसीसीआई ने सोमवार को प्रेस रिलीज जारी कर इस फैसले की पुष्टि की है। बोर्ड ने अपने फैसले में बताया है की पहाड़ी क्षेत्रों में तापमान काफी कम है। इस वजह से अब ये मैच यहां नहीं खेला जा सकता है। ऐसे में तीसरा टेस्ट इंदौर के होलकर स्टेडियम में होगा।
००