नई दिल्ली | ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पहली पारी में 177 रन ही बनाए थे, तब रवींद्र जडेजा ने पांच विकेट लिए थे. जवाब में टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी में 400 रन बना डाले. भारत की ओर से कप्तान रोहित शर्मा ने 120, अक्षर पटेल ने 84 और रवींद्र जडेजा ने 70 रनों की पारी खेली. पहली पारी में भारत को 223 रनों की बढ़त मिली.
लेकिन टीम इंडिया ने जैसे ही दूसरी पारी में बॉलिंग शुरू की, कंगारू टीम ने घुटने टेक दिए. रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा की जोड़ी ने पूरी तरह से ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी को तहस-नहस कर दिया. स्पिन अटैक को लेकर ऑस्ट्रेलिया के मन में जो हौवा था, वह बिल्कुल सही साबित हुआ और सिर्फ 3 दिन में टीम इंडिया ने यह मैच जीत लिया.