Home » तजिंदर पाल सिंह ने शॉटपुट में जीता स्वर्ण, करणवीर को रजत पदक मिला

तजिंदर पाल सिंह ने शॉटपुट में जीता स्वर्ण, करणवीर को रजत पदक मिला

by Bhupendra Sahu

अस्ताना । एशियाई इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 में तजिंदरपाल सिंह तूर ने शॉट पुट में स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। आउटडोर शॉट पुट में राष्ट्रीय रिकॉर्ड अपने नाम रखने वाले तजिंदर ने इंडोर प्रतियोगिता में भी शानदार प्रदर्शन किया। कजाकिस्तान के अस्ताना में चल रही प्रतियोगिता में तूर ने 19.49 मीटर की दूरी के साथ इनडोर में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और स्वर्ण पदक भी जीता।

तजिंदरपाल ने 2018 में एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक जीता था। वह 2019 आउटडोर एशियाई चैंपियन हैं और 2018 में तेहरान में चैंपियनशिप के पिछले संस्करण में 19.18 मीटर के थ्रो के साथ रजत पदक जीता था।

शुक्रवार को, तूर ने अपने पहले प्रयास में फाउल किया, लेकिन अपने तीसरे और पांचवें प्रयास में 19.49 मीटर का थ्रो कर चैंपियनशिप में अपना पहला स्वर्ण जीता। करणवीर सिंह 19 मीटर का आंकड़ा पार करने वाले सिर्फ दूसरे एथलीट थे। वह 19.37 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ दूसरे स्थान पर रहे। कजाकिस्तान के इवान इवानोव ने 18.10 के थ्रो के साथ कांस्य पदक पर कब्जा किया।

प्रवीण चित्रवेल, भारत के राष्ट्रीय ट्रिपल-जंप चैंपियन ने 16.98 मीटर की छलांग लगाकर रजत पदक जीता, जो एक नया राष्ट्रीय इनडोर रिकॉर्ड है। चीन के ओलंपियन फैंग याओकिंग ने 17.20 मीटर की छलांग लगाकर स्वर्ण और दक्षिण कोरिया की यू ग्यूमिन ने 16.73 मीटर की छलांग लगाकर कांस्य पदक जीता। भारत के अरुण एबी ने 15 प्रतियोगियों में 14.12 मीटर की छलांग लगाकर 12वां स्थान हासिल किया।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More