नई दिल्ली । फुटबॉल के स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो के चार गोल की मदद से अल नस्र ने सऊदी अरब प्रो लीग में अल वहेदा क्लब को 4-0 से शिकस्त दी। इसके साथ ही रोनाल्डो ने करियर के 500 लीग गोल भी पूरे किए। अब उनके करियर में लीग गोल की संख्या 503 हो गई है।
इस जीत के बाद अल नस्र अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया है। वह 16 मैचों में 11 जीत, चार ड्रॉ, एक हार और 37 अंक लेकर संयुक्त रूप से अल शबाब के साथ शीर्ष पर है। अल नस्र गोल अंतर के कारण शीर्ष पर है।