Home » 500 नए हवाई जहाज खरीदने के समझौते पर लगी मुहर, जानें एयरलाइन के बेड़े में कौन से विमान होंगे शामिल

500 नए हवाई जहाज खरीदने के समझौते पर लगी मुहर, जानें एयरलाइन के बेड़े में कौन से विमान होंगे शामिल

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली । एयर इंडिया ने 500 नए हवाई जहाज खरीदने की डील की है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह डील 100 बिलियन डॉलर की हो सकती है। माना जा रहा है कि यह नागरिक विमानन इतिहास की सबसे बड़ी डील है। डील के तहत एयर इंडिया फ्रांस की कंपनी एयरबस और अमेरिका की कंपनी बोइंग से ये विमान खरीदेगी। इस डील को लेकर कंपनी अगले हफ्ते तक आधिकारिक एलान कर सकती है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, एयर इंडिया, एयरबस से 250 विमान खरीदेगी, जिनमें से 210 सिंगल एस्ले A320neos और 40 वाइड बॉडी A350s विमान होंगे। वहीं बोइंग से खरीदे जाने वाले 220 विमानों में से 190 737 मैक्स नौरोबॉडी जेट्स होंगे और 20 787 वाइडबॉडी जेट्स और 10 777xs विमान होंगे। हालांकि इन ऑर्डर में बदलाव भी हो सकता है। अभी तक एयरबस या एयर इंडिया की तरफ से इस डील की पुष्टि नहीं की गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बीती 27 जनवरी को एयर इंडिया ने अपने स्टाफ को पत्र लिखकर नए एयरक्राफ्ट ऑर्डर करने की ऐतिहासिक डील के बारे में जानकारी दी थी। माना जा रहा है कि टाटा ग्रुप के पास वापस आने के बाद एयर इंडिया को आधुनिक बनाया जा रहा है ताकि अंतरराष्ट्रीय और घरेलू उड़ानों में अपने दबदबे को फिर से बढ़ाया जा सके। इसके साथ ही इस डील के जरिए एयर इंडिया की खुद को फ्यूल एफिशिएंट बनाने की भी कोशिश है ताकि फ्यूल के खर्च को कम किया जा सके। बता दें कि अभी एयर इंडिया के बेड़े में अधिकतर विमान पुराने हैं। एयर इंडिया अपने विमान के नए बेड़े से एमिरेट्स और कतर एयरवेज जैसी बड़ी एयरलाइंस को चुनौती देने की तैयारी भी कर रही है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More