रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल श्रीनगर के होटल में भारी बर्फबारी के बीच बर्फ से खेलते नजर आये।
वे भारत जोड़ो यात्रा के समापन समारोह में शामिल होने के लिए रविवार को ही श्रीनगर पहुंचे थे।
सोमवार को शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में ऐतिहासिक सभा के बाद वे वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ होटल लौटे थे।