Home » पीएम मोदी बोले- भारत के ‘बजट’ पर पूरी दुनिया का ध्यान, राष्ट्रपति का अभिभाषण हमारा गौरव

पीएम मोदी बोले- भारत के ‘बजट’ पर पूरी दुनिया का ध्यान, राष्ट्रपति का अभिभाषण हमारा गौरव

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली । आज संसद का बजट सत्र शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने मीडिया को संबोधित किया। अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि आज बजट सत्र शुरू हो रहा है। अर्थ जगत में जिनकी मान्यता है उनकी आवाज आशा की किरण ला रही है।

पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत की वर्तमान राष्ट्रपति संयुक्त सदन को पहली बार संबोधित करने जा रही हैं। उनका संबोधन भारत के संविधान, संसदीय प्रणाली का गौरव है और आज नारी सम्मान का भी अवसर है। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारी वित्त मंत्री भी एक महिला हैं। वह कल देश के सामने एक और बजट पेश करेंगी। आज की वैश्विक परिस्थितियों में भारत ही नहीं पूरी दुनिया की नजर भारत के बजट पर है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More