Home » न्यूजीलैंड को लगा 6वां झटका, रायपुर में वनडे सीरीज का दूसरा मैच जारी

न्यूजीलैंड को लगा 6वां झटका, रायपुर में वनडे सीरीज का दूसरा मैच जारी

by Bhupendra Sahu

रायपुर। आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे खेला जा रहा है। दोनों टीमें रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने हैं। यहां पहली बार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच का आयोजन हो रहा है।

भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है। भारत ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना रखी है। रोहित शर्मा की अगुवाई टीम इंडिया ने हैदराबाद में कीवी टीम को रोमांचक मैच में 12 रन से धूल चटाई थी।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More