Home » श्रीलीला ने छोड़ी महेश बाबू की फिल्म एसएसएमबी 28!!

श्रीलीला ने छोड़ी महेश बाबू की फिल्म एसएसएमबी 28!!

by Bhupendra Sahu

टॉलीवुड सुपरस्टार महेश बाबू की अपकमिंग फिल्म एसएसएमबी 28 को लेकर एक दिलचस्प जानकारी सामने आई है। सुनने में आया है कि इस फिल्म को शुरू करने से पहले ही फिल्म की सेकेंड लीन ने फिल्म से हाथ पीछे खींच लिए हैं। इस फिल्म को अल्लू अर्जुन स्टारर फिल्म अल वैकुंठपुरमलो फेम निर्देशक त्रिविक्रम श्रीनिवास बना रहे हैं। फिल्म में महेश बाबू के अपोजिट लीड रोल में अदाकारा पूजा हेगड़े नजर आने वाली हैं। पूजा हेगड़े के साथ ही फिल्म में एक और अभिनेत्री नजर आएंगी। फिल्म की इस सेकेंड लीड एक्ट्रेस को लेकर ही खासा बज है।

बीते दिनों रिपोर्ट्स थी कि इस फिल्म को तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री की उभरती अदाकारा श्रीलीला करने वाले हैं। जो फिल्म में सेकेंड लीड में नजर आने वाली थी। इस खबर से महेश बाबू के फैंस के बीच में खलबली मच गई है। हर कोई हैरान था कि भला श्रीलीला इतना बड़ा मौका हाथ से कैसे जाने दे सकती हैं। रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि अदाकारा श्रीलीला ने शूटिंग शुरू होने के कुछ वक्त पहले ही इस फिल्म को छोड़ दिया है। मगर अब ताजा खबरों की मानें तो ऐसा नहीं है।
००

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More