Home » मृणाल ठाकुर के सिंपल लुक ने जीता फैंस का दिल, फोटो देखकर हो जाएंगे दीवानें

मृणाल ठाकुर के सिंपल लुक ने जीता फैंस का दिल, फोटो देखकर हो जाएंगे दीवानें

by Bhupendra Sahu

बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर अपने सादगी भरे अंदाज से फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ाना बखूबी जानती हैं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर होते ही तेजी से वायरल हो जाती हैं। वहीं एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर ने ब्लैक कलर के आउटफिट में अपनी गजब की तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर ने ब्लैक कलर की डीपनेक आउटफिट में बेहद ही किलर अंदाज में पोज दिए हैं। उनके सादगी भरे अंदाज को देखकर कोई भी उन पर अपना दिल वार देगा। एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर इस आउटफिट में बेहद ही स्टनिंग लग रही हैं। एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर ने न्यूड मेकअप के साथ कर्ल हेयर स्टाइल को कैरी कर रखा हैं।

सीता रामम मूवी में एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर के लुक्स को देखकर फैंस उनके दीवाने हो गए। साथ ही उनके लुक्स को काफी पसंद किया। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। उनकी लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। ग्लोइंग फेस और सिंपल आउटफिट में मृणाल को देखकर फैंस नजरें हटाने को राजी नहीं हैं। फैंस उनकी इंस्टा पोस्ट पर लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। मृणाल ठाकुर महाराष्ट्र की रहने वाली हैं। साथ ही उनकी मातृभाषा मराठी है। मृणाल पढऩे में काफी होशियार रही हैं। साइंस और हेल्थ डिपार्टमेंट उनकी इतनी रुचि थी कि उन्होंने दंत चिकित्सक की परीक्षा में अच्छे नंबर हासिल किए। लेकिन, एक्ट्रेस बनने के लिए मृणाल ने वो सपना वहीं छोड़ दिया। मृणाल अपने फिल्मी सफर और सक्सेस से बहुत खुश है। उन्होंने बाटला हाउस, जर्सी और सुपर 30, घोस्ट स्टोरी, तूफान, जैसी फिल्मों में काम किया है।
००

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More