Home » पियाजियो व्हीकल्स की 20 हजार 3-व्हीलर ईवी की आपूर्ति का लक्ष्य

पियाजियो व्हीकल्स की 20 हजार 3-व्हीलर ईवी की आपूर्ति का लक्ष्य

by Bhupendra Sahu

नयी दिल्ली । पियाजियो व्हीकल्स प्राइवेट लिमिटेड ने चालू वर्ष में 20 हजार 3 व्हीलर ईवी आपूर्ति करने की योजना बनायी है। कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि वर्ष 2022 में 10,000 से ज्यादा ईवी (इलेक्ट्रिक वाहनों) की आपूर्ति करने की महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की गयी है। कंपनी ने भारत में 2019 में अपना पहला कमर्शियल 3-व्हीलर इलेक्ट्रिक व्हीकल ‘आपे इलेक्ट्रिकÓ पेश किया था। तब से ही पीवीपीएल ने बाजार में 40 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सेदारी के साथ एल5 कैटेगरी में बाजार के अपनी स्थिति बरकरार रखी है। आपे इलेक्ट्रिक फिक्स्ड और स्वैपेबल बैटरी सॉल्यूशंस, दोनों में उद्योग की इलेक्ट्रिक 3-व्हीलर रेंज के भीतर उत्पादों की सबसे बड़ी श्रृंखला की पेशकश करता है।

कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक डिएगो ग्राफी ने कहा, भारत में ईवी टेक्नोलॉजी की स्वीकार्यता और इसे अपनाये जाने की दर बेहतरीन रही है। पिछले तीन वर्षों में हमने यह स्थापित किया है कि 3-व्हीलर ईवी को अपनाने के बड़े फायदे हैं और इससे उद्यमियों तथा बी2बी व्यवसायों की अधिकतम बचत होती है। 3-व्हीलर ईवी उत्पाद में हमारी दक्षता सुनिश्चित करती है कि हम भारत में ईवी के बुनियादी ढांचे में महत्वपूर्ण योगदान जारी रखने के साथ उद्योग के लिये मापदण्ड निर्धारित करें। 10,000 से ज्यादा आपे इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की आपूर्ति एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है और मुझे 2023 में 20,000 से ज्यादा ईवी की आपूर्ति करने की आशा है।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More