Home » एक और वंदे भारत एक्सप्रेस होगी शुरू, इन दो राज्यों को जोड़ेगी देश की आठवीं वंदेभारत एक्सप्रेस… देखें पूरा शेड्यूल

एक और वंदे भारत एक्सप्रेस होगी शुरू, इन दो राज्यों को जोड़ेगी देश की आठवीं वंदेभारत एक्सप्रेस… देखें पूरा शेड्यूल

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली। देश की सेमी हाईस्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस धीरे-धीरे पूरे देश को कवर रही है। अब तक देश में 7 वंदेभारत एक्सप्रेस दौड़ रही है। इस बीच अच्छी खबर है कि देश की आठवीं वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express Train) का भी ऐलान हो गया है। यह ट्रेन तेलंगाना के सिकंदराबाद से आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम के बीच चलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) 19 जनवरी को इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।

सिकंदराबाद से विशाखापट्नम के बीच यह ट्रेन 702 किमी की दूरी 8.30 घंटे में तय करेगी। सिकंदराबाद से विशाखापट्नम के बीच यह ट्रेन केवल तीन जगह रुकेगी। वारंगल, विजयवाड़ा व राजमुंदरी में इस ट्रेन का ठहराव दिया गया है। यह दक्षिण भारत की दूसरी और देश की आठवीं वंदेभारत ट्रेन होगी। दक्षिण भारत की पहली वंदेभारत ट्रेन मैसूरू से चेन्नई के बीच चल रही है। इस ट्रेन की औसत रफ्तार करीब 82 किमी होगी। यह ट्रेन विशाखापट्टनम से सुबह 5.45 बजे चलेगी और दोपहर बाद 14.15 बजे सिकंदराबाद पहुंचेगी। वापसी में यह 14.45 बजे सिकंदराबाद से रवाना होगी और रात 23.15 बजे विशाखापट्टनम पहुंचेगी।

इन रूटों पर चल रही है वंदेभारत एक्सप्रेस
देश की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस नई दिल्ली से वाराणसी के बीच 2019 में शुरू की गई थी। दूसरी ट्रेन नई दिल्ली से कटड़ा (वैष्णो देवी) के बीच चलाई गई थी। इसके बाद दूसरी ट्रेन मुंबई से अहमदाबाद के बीच शुरू हुई थी। इसके बाद दिल्ली-अंदौरा (हिमाचल), मैसूर-चेन्नई, बिलासपुर-नागपुर और हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी के बीच इन ट्रेनों को शुरू किया गया है। बता दें सरकार ने आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर देश भर में 75 वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की योजना बनाई है। इस वर्ष 27 वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने का लक्ष्य है। बताया जा रहा है कि पहली 75 वंदेभारत ट्रेनों में चेयरकार डिब्बे होंगे और उसके बाद बनने वाली ट्रेनों में स्लीपर डिब्बे लगाए जाएंगे। यानी उन ट्रेनों में पैसेंजर सोकर यात्रा कर सकेंगे।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More