Home » खाद्य तेलों में टिकाव

खाद्य तेलों में टिकाव

by Bhupendra Sahu

नयी दिल्ली । विदेशी बाजारों के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर उठाव कमजोर पडऩे से आज दिल्ली थोक जिंस बाजर में खाद्य तेलों के भाव स्थिर रहे वहीं अन्य जिंसों में मिश्रित रुझान रहा। तेल-तिलहन : अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल का जनवरी वायदा 146 रिंगिट की गिरावट लेकर 3934 रिंगिट प्रति टन पर आ गया। वहीं, इस दौरान अमेरिकी सोया तेल का जनवरी वायदा 0.35 सेंट चढ़कर 62.76 सेंट प्रति पौंड पहुंच गया।

इस दौरान सरसों तेल, मूंगफली तेल, सूरजमुखी तेल, सोया रिफाइंड, पाम ऑयल और वनस्पति तेल के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ और वे पिछले कारोबारी दिवस के स्तर पर पड़े रहे। गुड़-चीनी : मीठे के बाजार में मिलाजुला रुख रहा। इस दौरान गुड़ 100 रुपये प्रति च्ंिटल महंगा हो गया जबकि चीनी के भाव स्थिर रहे।

दाल-दलहन : दाल-दलहन के बाजार में मिश्रित रुझान रहा। इस दौरान चना 50 रुपये और चना दाल 50 रुपये प्रति च्ंिटल महंगी हो गई जबकि अरहर दाल 100 रुपये प्रति च्ंिटल सस्ती हो गई। वहीं, मसूर दाल, मूंग दाल और उड़द दाल के दाम पड़े रहे। अनाज : अनाज मंडी में भी मिलाजुला रुख रहा। इस दौरान चावल के भाव 100 रुपये प्रति च्ंिटल चढ़ गए जबकि गेहूं में कोई बदलाव नहीं हुआ और वे पिछले स्तर पर पड़े रहे।

 

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More